herzindagi
 Things You Should Never Do to Wet Hair

गीले बालों पर कंघी करनी चाहिए या नहीं, जानें सही तरीका

क्या आप भी गीले बालों में कंघी करती है तो इससे पहले इन बातों को जान लें।  
Editorial
Updated:- 2022-12-13, 15:46 IST

कई लोगों का यह सवाल होता हैं कि गीले बालों में कंघी करनी चाहिए या नहीं? आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस सवाल का उत्तर देने वाले हैं। बता दें कि पटना के एनएमसीएच में काम कर रही Dermatologist प्रिया वर्मा से हमने इस विषय पर राय लिया है। चलिए जानते हैं डॉक्टर ने इस विषय पर क्या कहा है।

हमारी एक्सपर्ट डॉक्टर प्रिया का कहना है कि गीले बालों में कभी भी कंघी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बाल काफी ज्यादा कमजोर हो जाते हैं और यहीं कारण भी होता है कि बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आप भी गीले बाल में कंघी करती हैं तो आपको अभी से अपनी इस आदत को बदल देना चाहिए।

should we comb wet hair or not

कब करें कंघी

बता दे कि आपको अपने बालों में कंघी बाल को धोने से पहले करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बाल उलझेगे भी नहीं और आप आसानी से अपने बालों में कंघी कर सकती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो आप जब अपना बाल धोएंगी तब भी आपके बाल नहीं टूटेगें। आपके बाल साफ होने के साथ ही काफी खूबसूरत भी दिखेगें।

इसे जरूर पढ़ें-हेल्दी बालों के लिए आपको भी फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

तौलिए का सही तरीक से करे उपयोग

कई लोग तौलिए से बाल को सही तरीके से नही सुखाते हैं। ऐसा करने से भी हमारे बाल झड़ने लगते हैं। अगर आप भी अपने बाल को लेकर परेशान है तो आपको अपनी कुछ आदतों को पूरे तरीके से बदल देना होगा। ताकि आप अपने बाल का खास ख्याल रख सकें। नर्म हाथ से आपको अपने बालों को सुखाना है। कई लोग जल्दबाजी में अपने बालों को तौलिए से सुखाते हैं। कई बार इसके कारण भी हमारा बाल टूट जाता हैं।

इसे जरूर पढ़ें-एक्सपर्ट टिप्स: बालों की खूबसूरती के लिए आप भी फॉलो कर सकती हैं ये हेयर केयर रूटीन

जानें कॉम्ब करने का सही तरीका

क्या आपको कॉम्ब करने का सही तरीका पता हैं। बता दें कि कॉम्ब करने का अगर आपको सही तरीका पता हैं तो आपको बाल कभी भी नहीं टूटेगें। ऐसे में आपको अपने बालों को कॉम्ब करते समय कुछ चीजों का खास ख्याल रखना होगा। आपको अपने बाल को जल्दबाजी में कॉम्ब नहीं करना है। आपको सबसे पहले दो या चार सेक्शन में अपने बालों को बाट लेना होगा। इसके बाद ही आप अपने बालों को झाड़ सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।