शहनाज हुसैन के द्वारा बताए गए ये टिप्स अपनाकर अपनी त्वचा को सनबर्न से बचाएं

भारत में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बढ़ रहा है। जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां शुरू होने लगती हैं। खासतौर पर सनबर्न हो जाता है। यह त्वचा संबंधी सबसे आम समस्या है। जब हमारी स्किन धूप के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में आती है तो इससे स्किन जलने लगती है, जिसे सनबर्न कहा जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए केवल सनस्क्रीन का सहारा नहीं लिया जा सकता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आप शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए कुछ टिप्स अपना सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
कूलिंग मास्क आएगा काम
गुलाब जल का करें इस्तेमाल
ठंडा दूध
सनबर्न का इलाज करने के लिए ठंडा दूध एक अच्छा उपाय है। रूई की मदद से चेहरे पर इसे लगा लें। यह आपकी त्वचा की जलन को शांत करेगा। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट भी होगी।
इसे भी पढ़ें:सनबर्न से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये 3 फेस पैक, त्वचा का ऐसे रखें ख्याल
घरेलू उपाय अपनाएं
- क्योंकि सनबर्न से स्किन जल जाती है, जिससे जलन होने लगती है। ऐसे में ऐलोवेरा जेल लगाने से आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी। एलोवेरा में जिंक पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी है।
- सूदिंग इफेक्ट के लिए खीरा काम आएगा। बस खीरे को स्लाइस में काटकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा आप खीरे को कद्दूकस करके भी इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे सूजन कम होती है। (धूप से झुलसी त्वचा के लिए टिप्स)
- सनबर्न से त्वचा रूखी हो जाती है। इसके लिए तरबूज के रस का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन कूल, रिफ्रेश और मुलायम होने लगेगी।
- गर्मी के दौरान स्किन को टोन करने के लिए नारियल का पानी असरदार घरेलू उपाय है। इसकी मदद से टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है और त्वचा चमकदार होती है। नारियल के पानी को अपनी त्वचा पर 20 से 30 मिनट लगा रहने दें।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: सनबर्न को कम करने के लिए ये 5 प्राकृतिक नुस्खे अपनाएं
इन बातों का रखें ध्यान
- सनबर्न से बचने के लिए हमेशा सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें।
- जिन महिलाओं की त्वचा ऑयली होती है, उन्हें ऑयल-फ्री सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।
- अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो कम से कम आधे घंटे पहले सनस्क्रीन लगाएं। ताकि यह आपकी स्किन में अब्जॉर्ब हो जाए।
- बच्चों को खास ख्याल रखें। उन्हें ज्यादा देत तक धूप में न रहने दें।
(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।