herzindagi
image

ये तीन चीजें बढ़ा सकती हैं आपके चेहरे की खूबसूरती, कम खर्च में मिलेगा फायदा

अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आप कम खर्च में घर पर रहकर इन तीन चीजों का इस्तेमाल कर स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-07-25, 18:54 IST

अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और रेशेज की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं और इससे राहत पाने के लिए वे कई उपाय भी आजमाती हैं, लेकिन अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप कम खर्च में घर पर रहकर ही अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर होने वाली परेशानी भी कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।  

चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखना चाहती हैं और फेस पर होने वाले पिम्पल्स से राहत पाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम चर्च में अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं।  इसके लिए आपको 3 चीजों का इस्तेमाल करना होगा।

2 - 2025-07-25T184438.534

एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं ये चीजें

हम बात कर रहे हैं, एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन इ कैप्सूल की। आप इन तीन चीजों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 

  • एलोवेरा जेल
  • गुलाब जल
  • विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई कैप्सूल और एलोवेरा जेल पेस्ट

आप अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए एक कटोरी में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल तीनो को मिलकर एक पेस्ट तैयार कर सकती है। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।  चेहरे पर इस खास पेस्ट का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने फेस को अच्छी तरह पानी सड़े धो लें। उसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।  इस पेस्ट को आप रात में सोने से पहले भी अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। 

1 - 2025-07-25T184440.870

यह भी पढ़ें: एलोवेरा जेल और मलाई बढाएंगे आपके चेहरे की खूबसूरती, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

इन तीन चीजों से बनाएं फेस पैक

इस पेस्ट के अलावा आप एक खास फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं।  इसे बनाने के लिए पहले आप इन तीनों चीजों को एक कंटेनर में मिक्स कर रख लें, इसके बाद आप इसमें दही और मलाई मिक्स कर अच्छी तरह पेस्ट को फेंट लें।  अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है। आप इसे 25 से 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रख सकती हैं।  आप इस फेस पैक का एक हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।  इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है।  

यह विडियो भी देखें

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:  Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।