टैनिंग और डल स्किन से परेशान हैं? केसर-एलोवेरा से DIY Night Gel बनाएं

अगर आप भी डल और बेजान स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं और नेचुरल स्किनकेयर और DIY ब्यूटी रेसिपी पसंद करती हैं, तो इस होममेड जेल को ट्राई कर सकती हैं। यह जेल केसर, एलोवेरा जेल, बादाम तेल और Vitamin E से बनता है और इसे नाइट स्किनकेयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
ग्लोइंग त्वचा के लिए DIY Night Gel
इस बजट फ्रेंडली DIY नाइट जेल को चेहरे पर रेगुलर लगाने से त्वचा मॉइश्चराइज, हाइड्रेटेड और फ्रेश दिखती है। इसकी खास बात यह है कि इसे आप 6 दिनों तक स्टोर करके रख सकती हैं। आइए इसे बनाने एवं इस्तेमाल के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।

DIY Night Gel की सामग्री
- एलोवेरा जेल - 3 बड़े चम्मच
- बादाम का तेल - 1/2 छोटा चम्मच
- Vitamin E ऑयल- 1/4 छोटा चम्मच
- केसर- 15-20 धागे (हल्के से कुटे हुए)
DIY Night Gel बनाने की विधि
- सबसे पहले केसर को एलोवेरा जेल में अच्छी तरह मिला लें।
- फिर, इसमें बादाम का तेल और Vitamin E ऑयल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
- आपका होममेड नाइट जेल तैयार है।
- आप इसे साफ और एयरटाइट कंटेनर में रखें।
DIY Night Gel कैसे इस्तेमाल करें?
- रात में चेहरा साफ करने के बाद थोड़ा जेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसे अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
जरूरी टिप्स
- इस जेल को फ्रिज में रखें और निकालने के लिए साफ हाथ या चम्मच का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें वाटर बेस एलोवेरा जेल होता है।
- इसमें किसी भी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं डाला जाता है, इसलिए कम मात्रा में बनाना चाहिए। खुशबू, कलर या टेक्सचर बदलने लगे तो तुरंत फेंक दें।
- पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट भी जरूर करें।
यह भी पढ़ें- 20 की स्किन के नियम 40 में नहीं चलेंगे, उम्र के साथ बदलें अपना Beauty Routine
बादाम, केसर, एलोवेरा और Vitamin E के त्वचा के लिए फायदे
केसर, एलोवेरा, बादाम तेल और Vitamin E से बना नाइट जेल स्किन को हाइड्रेटेड, सॉफ्ट, स्मूथ और ग्लोइंग बनाए रखता है। इसे रेगुलर स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने से त्वचा लंबे समय तक फ्रेश, हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।

- विटामिन E ऑयल- इसमें मुख्य रूप से विटामिन E (टोकोफेरोल) होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग तत्व है। यह त्वचा की नमी को बनाए रखने और ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है।
- एलोवेरा जेल- इस जेल में पानी, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीसेकेराइड पाए जाते हैं, जो त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल ड्राई स्किन के लिए अच्छा होता है।
- बादाम का तेल- इसमें ओलिक, लिनोलिक जैसे फैटी एसिड और विटामिन E जैसे तत्व पाए जाते हैं। बादाम का तेल त्वचा को नमी और पोषण देने में मदद करता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट और शाइनी दिखती है।
- केसर- केसर में क्रोसिन, क्रोसेटिन और सैफ्रानल नाम के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा में नेचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- चेहरा धोने के बाद अपनाएं ये 2 मिनट का सीक्रेट, स्किन कर सकती है नेचुरली ग्लो
सावधानी
चेहरे पर लगाने से पहले थोड़ा सा जेल त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर किसी की त्वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।