चेहरा धोने के बाद अपनाएं ये 2 मिनट का सीक्रेट, स्किन कर सकती है नेचुरली ग्लो
-1784868257962.webp)
हम सभी चेहरे को फ्रेश लुक देने के लिए फेसवॉश जरूर करते हैं, लेकिन कई लोगों को लगता है कि चेहरा धोने के बाद तौलिए से पोंछ लिया तो काम खत्म हो गया। दरअसल, बहुत से लोग फेसवॉश करने के बाद स्किन की देखभाल नहीं करते हैं, जबकि ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर का मानना है कि चेहरे की सफाई करने के बाद भी आपको त्वचा की देखभाल के लिए दो से तीन मिनट का समय देना ही पड़ता है।
इसी समय अगर स्किन को सही तरीके से नमी और केयर मिल जाए, तो आपकी आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ सकती है। वहीं, अगर स्किन को बिना किसी देखभाल के छोड़ दिया जाए ताे ड्राईनेस और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि चेहरे को धोने के बाद कैसे स्किनकेयर करना है?
तौलिए से चेहरे को रगड़ने की गलती न करें
अक्सर लोग चेहरा धोने के बाद तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं, लेकिन यह तरीका स्किन के लिए अच्छा नहीं है। ऐसा करने से आपको जलन हो सकती है और स्किन की ऊपरी लेयर को भी नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो खासतौर से इस बात का आपको ध्यान रखना है। चेहरे को सुखाने का सही तरीका यह है कि मुलायम तौलिए से धीरे-धीरे थपथपाकर पोंछें।
-1784868375839.jpg)
अब लगाएं टोनर
फेसवॉश के बाद अगर आपकी स्किन खिंची-खिंची नजर आ रही है तो आप हाइड्रेटिंग टोनर लगा सकती हैं। इसके लिए ऐसा प्रोडक्ट्स लें जिनमें ग्लिसरीन, हाइलूरोनिक एसिड या पैंथेनॉल जैसे इंग्रीडिएंट्स हों। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। बस ध्यान रखें कि ज्यादा अल्कोहल वाले टोनर का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी स्किन ज्यादा ड्राई हो सकती है।
यह भी पढ़ें- चेहरे की रंगत सुधारने में लेमनग्रास भी कर सकता है कमाल, बस इस्तेमाल में न करें ये गलतियां
स्किन टोन के हिसाब से लगाएं सीरम
जब हम चेहरे को धोते हैं तो स्किन साफ हो जाती है। इसलिए इस समय अगर आप सीरम लगाती हैं तो ज्यादा असर दिख सकता है, लेकिन जब आप सीरम खरीदें तो अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से ही सीरम चुनें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो हाइड्रेटिंग सीरम लें, जबकि दूसरी स्किन टाइप के लिए आपको अलग-अलग सीरम मिल जाएंगे।
-1784868396701.jpg)
मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
कई लोगों को लगता है कि सीरम या टोनर लगा लिया तो मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। स्किन चाहे जैसी भी हो, मॉइश्चराइजर की जरूरत होती ही है। यह स्किन में मौजूद नमी को बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो जेल-बेस्ड और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर ही खरीदें। वहीं, ड्राई स्किन के लिए सेरामाइड्स, ग्लिसरीन, स्क्वालेन या शीया बटर वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- मानसून की चिपचिपाहट और पिंपल्स से बचना है? स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे रखें त्वचा का ख्याल
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप फेसवॉश के बाद ऊपर बताए गए स्किनकेयर रूटीन फॉलो कर रही हैं, तो भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे-
- जब भी बाहर जाएं तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
- दिन में तीन से चार बार सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- रात में फेसवॉश के बाद भी यह तरीका अपना सकती हैं।
- स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत है तो एक्सपर्ट से जाकर मिलें।
तो अगर आप भी स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और फ्रेश बनाना चाहती हैं तो छोटी-सी यह आदत समय के साथ आपकी स्किन के नेचुरल ग्लो को बनाए रखने में मदद कर सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- चेहरे की रंगत निखारने के लिए क्या करें?
- नियमित रूप से टोनर, सीरम, मॉइश्चचराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
- क्या ऑयली स्किन वाले मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं?
- हां, बस आपको जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर ही लगाना चाहिए।
- दिन में कितनी बार सनस्क्रीन लगाना चाहिए?
- दिन में 3 से 4 बार आप सनस्क्रीन लगा सकती हैंं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।