ज्यादा स्किनकेयर से हो सकता है Beauty Burnout, जानें इसके लक्षण

आज के समय में स्किनकेयर सिर्फ फेसवॉश या क्रीम लगाने तक ही सीमित नहीं रह गया है। कुछ समस पहले जहां लाेग दो से तीन स्टेप में ही चेहरे की देखभाल कर लेते थे, वहीं आज के समय में कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें क्लींजर, टोनर, एक्सफोलिएटर, एसेंस, सीरम, मॉइश्चराइजर, अंडर आई क्रीम, सनस्क्रीन जैसी चीजें शामिल हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इतने सारे प्रोडक्ट्स का एक साथ इस्तेमाल करने से ब्यूटी बर्नआउट भी हाे सकता है?
लखनऊ की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश काैर का कहना है कि जब हम एक साथ कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो यह रूटीन काफी थकाने वाला हो सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि यह ब्यूटी बर्नआउट क्या है और इसके लक्षण क्या हाेते हैं?
क्या होता है ब्यूटी बर्नआउट?
ब्यूटी बर्नआउट तब होता है जब स्किन को अच्छा दिखाने के चक्कर में लोग लगातार कई प्रोडक्ट्स, स्किनकेयर स्टेप्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहरा लेते हैं। ऐसा करने से कई बार परफेक्ट दिखने की कोशिश धीरे-धीरे थकान और तनाव की वजह बन सकती है। जिस स्किनकेयर को करने के बाद आपको अच्छा और रिलैक्स फील होना चाहिए, वही धीरे-धीरे बोझ जैसा लगने लगता है। इसे ही ब्यूटी बर्नआउट का संकेत माना जाता है।
-1787291671434.webp)
ब्यूटी बर्नआउट के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
ब्यूटी बर्नआउट सिर्फ यही नहीं है कि आपको अपना स्किनकेयर रूटीन लंबा लगने लगे। इसके साथ कई दूसरे बदलाव भी आपको महसूस हो सकते हैं। इसके संकेत कुछ इस तरह हैं-
- स्किनकेयर करने के बाद भी स्किन का डल रहना
- रूटीन फॉलो करने के बाद भी रिलैक्स महसूस न होना
- स्किन को लेकर लगातार तनाव या घबराहट होना
- त्वचा पर जलन या इरिटेशन होना
- बार-बार ब्रेकआउट होना
- स्किन का टेक्सचर खराब महसूस होना
यह भी पढ़ें- महंगे फेशियल से नहीं, नानी मां के इस देसी उबटन से निखारें चेहरा
आखिर क्यों बढ़ रहा है ब्यूटी बर्नआउट?
ब्यूटी बर्नआउट के बढ़ने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। जैसे-
- बाजार में आए दिन कोई न कोई नया स्किनकेयर प्रोडक्ट लॉन्च होता रहता है।
- लोग रील्स और वीडियो देखकर दूसरों जैसा रूटीन फॉलो करने लगते हैं और नए प्रोडक्ट्स खरीदने लगते हैं।
- हर समय सुंदर और चेहरे पर दाग-धब्बे न दिखने की चाहत भी लोगों को थका देती है।
यानी समस्या सिर्फ ज्यादा प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की नहीं है बल्कि हर वक्त परफेक्ट दिखने की चाहत भी ब्यूटी बर्नआउट की बड़ी वजह बन रही है।
-1787291689002.webp)
ब्यूटी बर्नआउट से बचने के लिए क्या करें?
ब्यूटी बर्नआउट से बचने का सबसे आसान तरीका है कि लिमिटेड स्किनकेयर ही करें। हर नए ट्रेंड या हर वायरल प्रोडक्ट को अपने रूटीन में शामिल करना जरूरी नहीं है। इसके लिए आप इन बातों का ध्यान रख सकती हैं-
- जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
- बेसिक स्किनकेयर पर ध्यान दें, जैसे क्लेंजिंग, मॉइश्चराइजिंग और सन प्रोटेक्शन।
- अगर रूटीन बहुत लंबा हो गया है, तो स्टेप्स कम करें।
- बार-बार नया रूटीनन न शुरू करें।
- किसी दूसरे की स्किन देखकर उसका पूरा रूटीन कॉपी न करें।
- अपनी स्किन को क्या चाहिए, इस पर ज्यादा ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- न महंगे क्रीम, न पार्लर... फिर भी कैसे चमकता था रानियों का चेहरा? जानें उनके 4 देसी नुस्खे
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/adobe stock
- ब्यूटी बर्नआउट ठीक होने में कितना समय लगता है?
- स्किनकेयर बंद करने पर त्वचा की बैरियर रिकवरी में आमतौर पर 2 से 4 सप्ताह का समय लगता है।
- ब्यूटी बर्नआउट होने पर कौन से प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने चाहिए?
- सिर्फ जेंटल क्लींजर, बेसिक मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का ही इस्तेमाल करें।
- क्या ब्यूटी बर्नआउट से स्किन परमानेंट खराब हो सकती है?
- नहीं, सही समय पर प्रोडक्ट्स कम करने और स्किन को आराम देने से त्वचा पूरी तरह ठीक हो जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।