जवां त्‍वचा पाने के ल‍िए कोलेजन फेस मास्क का ऐसे करें इस्‍तेमाल

खूबसूरत द‍िखने के ल‍िए लड़क‍ियां क्‍या कुछ नहीं करती हैं। ऐस में अगर आपको जवां त्‍वचा पाना है, तो कोलेजन फेस मास्‍क का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। हम आपको इसे यूज करने का तरीका और इसके फायदों के बारे में भी बता रहे हैं।
Updated:- 2026-09-01, 15:38 IST
collagen face mask for glowing skin

आजकल स्किनकेयर में लोग कई तरह के फेस मास्क का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई मास्क के वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनमें लोग इन्हें चेहरे पर लगाकर अपना लुक दिखाते हुए नजर आते हैं। इन्हीं में से एक है कोलेजन फेस मास्क और यह आजकल खूब ट्रेंड में भी है। कोलेजन का नाम आपने स्किनकेयर से जुड़ी कई चीजों में सुना ही होगा। यह स्‍क‍िन से जुड़ा एक प्रोटीन है।

हालांकि चेहरे पर कोलेजन वाला मास्क लगाने का मतलब यह नहीं है कि स्किन के अंदर तुरंत नया कोलेजन बनने लगेगा। फिर भी अगर आपका मकसद चेहरे को ज्यादा हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और फ्रेश दिखाना है, तो कोलेजन फेस मास्‍क का आप इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्‍क‍िन भी जवां नजर आएगी। नोएडा सेक्‍टर 44 की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने इसे इस्‍तेमाल करने का सही तरीका बताया है और इसके फायदों के बारे में भी जानकारी दी है। आइए जानते हैं-

collagen face mask for glowing skin (1)

कोलेजन फेस मास्क से क्या फायदे मिलते हैं?

आपको बता दें कि‍ कोलेजन फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्‍क‍िन को कुछ समय के लिए सॉफ्ट और फ्रेश लुक मिलता है। खासकर ऐसे मास्क जिनमें हाइड्रेटिंग चीजें मौजूद होती हैं, वो ड्राई स्‍क‍िन को नमी देने का काम करते हैं। इसके अलावा मास्क लगाने से चेहरा पहले से ज्यादा सॉफ्ट नजर आता ह‍ै। ऐसे में अगर आपको क‍िसी स्‍पेशल ओकेजन पर फ्रेश और ग्लोइंग लुक चाहिए, तो इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। कोलेजन फेस मास्क से मिलने ये फायदे म‍िलते हैं-

  • स्‍क‍िन को नमी म‍िलती है।
  • चेहरा कुछ समय के लिए ज्यादा फ्रेश नजर आता है।
  • स्किन सॉफ्ट नजर आती है।
  • ड्राई स्‍कि‍न हाइड्रेट नजर आती है।

यह भी पढ़ें- महंगे फेशियल से नहीं, मसूर दाल से पाएं चेहरे पर जबरदस्त निखार

चेहरे पर कोलेजन फेस मास्क कैसे लगाएं?

इस फेस मास्क को लगाने से पहले चेहरे की सफाई करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले किसी फेस वॉश से चेहरे को साफ कर लें। अब इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से सुखा लें। इसके बाद कोलेजन फेस मास्क को धीरे-धीरे चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर कितनी देर रखना है, इसके लिए प्रोडक्ट के पैकेट पर दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें। हर मास्क को एक ही समय तक चेहरे पर रखना जरूरी नहीं है। इसलिए पैकेट पर जो इंस्‍ट्रक्‍शंस द‍िया गया है, उसी ह‍िसाब से इसका इस्तेमाल करें। जब समय पूरा हो जाए तो मास्क को हटा दें। अगर मास्क को हटाने के बाद चेहरा साफ करने के लिए कहा गया है, तो चेहरे को धो सकती हैं। इतना करने के बाद-

  • जरूरत लगे तो मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं।
  • अगर दिन में बाहर जाना है तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

यह भी पढ़ें- चेहरे की रंगत सुधारने में लेमनग्रास भी कर सकता है कमाल, बस इस्‍तेमाल में न करें ये गलति‍यां

 

collagen face mask for glowing skin (2)

क्या कोलेजन मास्क रातभर चेहरे पर लगा सकते हैं?

यह बात हर कोलेजन फेस मास्क पर लागू नहीं होती है। कुछ मास्क लंबे समय तक चेहरे पर रखने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन हर मास्क को इसतेमाल करने का तरीका अलग होता ह‍ै। इसलिए अगर आप किसी कोलेजन मास्क को रात में इस्तेमाल कर रही हैं, तो सबसे पहले उसके पैकेट पर दी गई जानकारी पढ़ लें।

यह भी पढ़ें- 'Sticky Skin' से हैं परेशान? इन 2 होममेड फेस पैक से पाएं तुरंत फ्रेश ग्लो

कोलेजन फेस मास्‍क का यूज करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

स्‍क‍िनकेयर से जुड़ी क‍िसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है। जैसे-

  • अगर स्‍क‍िन से जुड़ी कोई बीमारी है, तो इस्‍तेमाल करने से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह लें।
  • मास्‍क लगाने के बाद जलन या खुजली हो तो मास्‍क हटा दें।
  • चेहरे पर कोई घाव या इंफेक्‍शन है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
  • बाहर जाने पर सनस्‍क्रीन जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- चेहरे की चमक और बालों की ग्रोथ के लिए तुलसी है असरदार, ऐसे लगाएं

अगर आपको भी ग्‍लोइंग, सॉफ्ट और फ्रेश लुक चाह‍ि‍ए, तो कोलेजन फेस मास्‍क का यूज कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

FAQ
कोलेजन फेस मास्क हफ्ते में कितनी बार लगाएं?
बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 1 से 2 बार इस्तेमाल करना काफी होता है।
किस उम्र से कोलेजन मास्क लगाना चाहिए?
25 साल की उम्र के बाद त्वचा में कोलेजन कम होने पर इसे लगा सकते हैं।
क्या ऑयली स्किन वाले कोलेजन मास्क लगा सकते हैं?
हां, ऑयली स्किन वाले भी हाइड्रेशन के लिए वॉटर-बेस्ड कोलेजन मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।