Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:59 AM IST

महंगे फेशियल से नहीं, मसूर दाल से पाएं चेहरे पर जबरदस्त निखार

मसूर दाल चेहरे की त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे त्‍वचा चमकदार और बेदाग बनती है। घर पर आसानी से बनने वाला मसूर दाल फेस पैक रोमछिद्रों को कसने और टैन हटाने में भी मदद करता है।
Updated:- 2026-08-25, 19:52 IST
masoor dal face pack for glowing skin without facial

दालें जितनी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं उससे कहीं ज्यादा चेहरे की त्वचा के लिए वरदान है। त्वचा को चमकदार बनाने और टैन हटाने में मसूर दाल सबसे कारगर मानी जाती है। मसूर दाल का फेस पैक लगाने के बाद आपको पार्लर जाकर महंगा फेसियल करवाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आइए एक्सपर्ट से जानें, कैसे काम करता है यह फेशियल और इसे घर पर कैसे बनाएं...

मसूर दाल से पाएं चेहरे पर निखार

मसूर दाल खाने में पेट के लिए जितनी लाभकारी है उतनी ही चेहरे पर लगाने के लिए भी फायदेमंद है। मसूर दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व चेहरे की त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं, जिससे त्वचा न केवल साफ और बेदाग बनती है बल्कि स्वस्थ और खूबसूरत भी नजर आती है। मसूर दाल का पैक त्वचा को एक्सफोलिएट करने, रोम छिद्रों को कसने और तेल मुक्त करने में भी मददगार है।

masoor dal pack

त्वचा के लिए वरदान

मसूर दाल के फेस पैक से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। यह डेड स्किन सेल्‍स और गंदगी को हटाकर त्वचा को तरोताजा बनाता है। हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे साफ होने लगते हैं। मसूर दाल में प्राकृतिक चमक बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जो त्वचा के कालेपन को खत्म करके रंगत निखारते हैं।

मिलती है मुलायम त्वचा

मसूर दाल में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं, जिससे सूखी और खुरदरी त्वचा मुलायम हो जाती है। मसूर दाल के फेस पैक से त्वचा में नमी बनी रहती है।

दाग-धब्बे होते हैं खत्म

मसूर दाल का फेस पैक पिंपल और डार्क स्पॉट्स कम करने में कारगर है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं और बनावट को सुधारते हैं।

masoor dal face pack for glowing skin

एंटी-एजिंग का करती है काम

मसूर दाल में मौजूद एंटीआक्सीडेंट्स त्वचा पर उम्र के साथ आने वाले निशान, झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करते हैं, जिससे उम्र का पता नहीं चलता।

दूर होती है स्किन एलर्जी

मसूर दाल के फेस पैक में प्राकृतिक ठंडक देने वाले तत्व होने के कारण त्वचा की जलन और एलर्जी शांत होती है। यही नहीं, सेंस‍िटिव त्वचा के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प भी है।

यह भी पढ़ें- ब्लैकहेड्स ने कर दिया है परेशान तो मसूर दाल की मदद से बनाएं ये फेस स्क्रब

कैसे बनाते हैं मसूर दाल का फेस पैक?

  • आप चाहें तो पहले मसूर दाल को एक रात पहले भिगोकर रख दें, इससे पेस्ट बहुत अच्छा बनता है।
  • इसके बाद सुबह इसमें गुलाब जल, शहद और हल्दी मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं।
  • आप चाहें तो मसूर दाल का पाउडर बनाकर रख लें और फिर उसमें गुलाब जल मिलाकर पैक बनाएं।
  • इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक रख दें और फिर थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें।
  • आप चाहें तो इस पेस्ट के साथ चावल का पानी भी मिलाकर लगा सकते हैं।

masoor dal face pack

ब्यूटी एक्सपर्ट कनिका टंडन कहती हैं कि मसूर दाल त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। एक्सफोलिएशन त्वचा की सबसे अहम प्रक्रिया है, इस प्रकिया के दौरान मृत कोशिकाएं नष्ट होती है और चेहरे को बंद रोमछिद्र खुल जाते हैं, नतीजा चेहरा खिल उठता है। जिनकी त्वचा ऑयली है उन्हें हफ्ते में दो से तीन बार यह पैक लगाना चाहिए और जिनकी स्किन ड्राई है उन्हें एक से दो बार ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। ऑयली स्किन वाले अगर एलोवेरा में दाल का पेस्ट मिलाकर लगाते हैं तो उससे चेहरे में मुंहासे नहीं होते और जिनकी त्वचा ड्राई है उन्हें दूध, दही या फिर शहद में मिलाकर पैक लगाना चाहिए, इससे चेहरे की नमी बनी रहती है। हां, आप चाहें तो चावल के पानी को भी इसमें मिला सकते हैं, इससे चेहरे पर निखार आता है।

यह भी पढ़ें- DIY Skin Whitening Soap: मसूर दाल में ये 5 चीजें मिलाकर घर पर तैयार करें साबुन, निखर जाएगी चेहरे की रंगत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: magnific

लेखक- सुमन अग्रवाल

ग्लो पाने के लिए मसूर दाल का फेस पैक कितनी देर लगाएं?

करीब 10-15 मिनट पर्याप्त हैं। इसे पूरी तरह सूखने तक छोड़ने या जोर से स्क्रब करने की जरूरत नहीं है।

क्या रोज मसूर दाल का फेस पैक लगाया जा सकता है?


नहीं, रोज लगाने से त्वचा में रूखापन या जलन हो सकती है। हफ्ते में लगभग एक बार से शुरुआत करना बेहतर है।

मसूर दाल फेस पैक के बाद क्या लगाना चाहिए?

चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में इस्तेमाल करने पर सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।