एक्सपर्ट से जानिए बालों में तेल लगाने का सही तरीका

बालों की अच्छी ग्रोथ हो इसके लिए इनकी सही तराह की केयर करना जरुरी है। जहां बालों को हेल्दी रखने के लिए महिलाएं इनकी अच्छी साफ़ सफी करती हैं तो वहीं तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं। लेकिन, अगर आप गलत तरीके से तेल लगाते हैं तो बालों के टूटने और झड़ने की समस्या हो सकती है। वहीं बालों पर तेल लगाने के सही तरीका क्या है इसकी जानकारी डॉ. रश्मि शेट्टी ने दी है।
एक्सपर्ट डॉ. रश्मि शेट्टी एक डर्मेटोलॉजिस्ट है और ब्यूटी से जुड़ी कई सारी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। वहीं एक्सपर्ट डॉ. रश्मि शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर की है और इस विडियो में उन्होंने बताया हैं कि बालों पर तेल लगाने का सही तरीका क्या है।
गंदे बालों पर न करें तेल अप्लाई
एक्सपर्ट डॉ. रश्मि शेट्टी ने जानकारी दी है कि अगर आपके बाल गंदे हैं तो बालों पर तेल अप्लाई नहीं करना चाहिए। अगर आप गंदे बालों पर तेल अप्लाई करने के बाद मालिश करती हैं तो बालों से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : Pimples On Face: पिंपल्स के कारण छिन गया है चेहरे का नूर? इन घरेलू उपाय से कम करें यह समस्या
View this post on Instagram
स्कैल्प पर करे तेल अप्लाई
एक्सपर्ट के अनुसार, स्कैल्प पर तेल अप्लाई करने के बाद अच्छी तरह सर की मसाज करें। इसी के साथ एक्सपर्ट ने ये भी कहा कि बालों पर ज्यादा तेल अप्लाई न करें।
हेयर वॉश से 30 मिनट पहले लगाएं तेल
एक्सपर्ट ने जानकारी दी है कि बालों पर तेल लगाने हेयर वॉश करने से 30 मिनट पहले लगाएं। दरअसल, बालों को धोने से पहले बालों मजबूत साथ ही इनके टूटने और झड़ने की समस्या भी कम हो जाती है। इसी वजह से बालों को धोने से 30 मिनट पहले बालों पर तेल अप्लाई करें और इसके बाद ही बालो को धोएं।
एक्सपर्ट की इन टिप्स को भी करें फॉलो
- गंदे सिर पर मालिश न करें।
- बालों में तेल लगाना न भूलें।
- ज़्यादा शैंपू का इस्तेमाल न करें।
बालों पर तेल लगाने से होंगे ये फायदे
एक्सपर्ट के अनुसार, तेल आपके बालों को धूप से होने वाले नुकसान से बचाएगा साथ ही बालों के टूटने और झड़ने की समस्या कम होगी। तेल लगाने से बाल हाइड्रेटेड होंगे और इनकी चमक बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें : मुंहासों के कारण चेहरा दिखता है भद्दा, अपनाएं ये असदार नुस्खे
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।