एंटी-एजिंग नाइट क्रीम को ऐसे लगाएं स्किन पर, मिलेगा मैक्सिमम बेनिफिट

हममें से कोई भी कभी भी बूढ़ा नजर नहीं आना चाहता। इसे पूरी तरह से रोक पाना तो संभव नहीं है, लेकिन कुछ बेहतरीन एंटी-एजिंग ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस एजिंग प्रोसेस को काफी स्लो कर देते हैं। इन्हीं में से एक एंटी-एजिंग नाइट क्रीम। ये एंटी-एजिंग नाइट क्रीम आपकी स्किन को बेहद फर्म व टोनअप करने के साथ-साथ स्किन की इलास्टिसिटी में भी सुधार करने में मदद करती हैं।
अगर इन एंटी-एजिंग नाइट क्रीम्स को नियमित रूप से और सही तरह से रात को सोने से पहले स्किन पर लगाया जाए तो यकीनन ये आपकी स्किन में एक विजिबल चेंज लेकर आती हैं। साथ ही साथ, इनकी मदद से आपकी स्किन लंबे समय तक अधिक यंगर नजर आ सकती हैं। हालांकि, अधिकतर महिलाएं गलत एंटी-एजिंग नाइट क्रीम को खरीद लेती हैं और उन्हें लंबे समय तक गलत तरीके से ही अपनी स्किन पर अप्लाई करती रहती हैं, जिसके कारण उन्हें इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एंटी-एजिंग नाइट क्रीम्स को सही तरह से इस्तेमाल करने के बारे में बता रहे हैं-
एंटी-एजिंग नाइट क्रीम का उपयोग क्यों करें
यूं तो आपको डे टाइम के लिए भी कई एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन रात में एंटी-एजिंग क्रीम लगाने के अधिक फायदे होते हैं। सबसे पहले तो आपकी त्वचा को पूरे दिन बहुत अधिक तनाव और प्रदूषण झेलना पड़ता है। जिसके कारण डे टाइम में यह क्रीम्स अपना बेस्ट रिजल्ट नहीं दे पाती हैं। ऐसे में अगर इन्हें नाइट स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाता है, तो यकीनन यह आपके लिए एक अच्छा विचार है।
जब समय के साथ स्किन अपनी इलास्टिसिटी खोने लगती है तो ऐसे में एंटी-एजिंग नाइट क्रीम्स आपकी स्किन को रिपेयर करने के साथ-साथ उसे अधिक फर्म भी बनाती है। रात को सोते समय स्किन की अब्जार्बशन की पावर बढ़ जाती है। इसलिए, फाइन लाइन्स और रिंकल्स को दूर करने और स्किन को अधिक हेल्दी बनाने के लिए नाइट क्रीम आपके रूटीन का हिस्सा होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें:हर उम्र में आपको जरूर अपनानी चाहिए ये स्किन केयर हैबिट्स
एंटी-एजिंग नाइट क्रीम की शुरुआत कब करें
आमतौर पर, हम 40 की उम्र पार करने के बाद एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने पर विचार करते हैं, लेकिन अगर आप सच में अपनी स्किन को लंबे समय तक यंगर बनाए रखना चाहती हैं तो ऐसे में 30 की उम्र से ही इन प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, कोलेजन उत्पादन 20 के दशक के अंत से गिरना शुरू हो जाता है। ऐसे में फाइन लाइन्स और रिंकल्स को रोकने के लिए 30 हिट करने के बाद एंटी-एजिंग क्रीम अप्लाई करना एक अच्छा विचार है।
एंटी-एजिंग नाइट क्रीम लगाने का सही तरीका
- एंटी-एजिंग नाइट क्रीम से मैक्सिमम बेनिफिट हासिल करने के लिए उसे सही तरह से लगाना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकती हैं। मसलन-
- आप हमेशा अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए एक जेंटल क्लीन्ज़र से अपने चेहरे को अच्छी तरह से क्लीन करें।
- अब आप अपने चेहरे को थपथपाकर सुखाएं।
- अब आप अपनी उंगलियों की मदद से ऊपर की ओर स्ट्रोक और सर्कुलर मोशन में नाइट क्रीम लगाएं। इस दौरान आप अपनी आंखों के आस-पास के एरिया से बचें।
इसे भी पढ़ें:क्या है रेटिनॉल और इससे कैसे आता है स्किन पर ग्लो?
- अमूमन हम नाइट क्रीम लगाते हुए अपनी गर्दन को मिस कर देते हैं। ऐसा बिल्कुल भी ना करें। कभी भी अपनी गर्दन पर क्रीम लगाना कभी न भूलें।
- ध्यान रखें कि आप हर दिन सोने से करीबन 30 मिनट पहले नाइट क्रीम लगाएं।
- तो अब आप भी इसी तरह से एंटी-एजिंग नाइट क्रीम्स को रेग्युलरली अपनी स्किन पर लगाएं। आपको जल्द ही अपनी स्किन अधिक फर्म व यंगर महसूस होने लगेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।