सिंथेटिक हेयर एक्सटेंशन की केयर करने में मदद करेंगे यह टिप्स

अगर आप हेयर स्टाइलिंग के लिए सिंथेटिक हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करती हैं तो आपको उसकी सही तरह से केयर करनी भी आनी चाहिए।
Updated:- 2022-08-10, 18:36 IST
synthetic hair extension care tips

यूं तो हर महिला अपने बालों को नेचुरली थिक व लंबा बनाना चाहती हैं, लेकिन हर किसी के बाल ऐसे ही हों, यह जरूरी नहीं है। जिन महिलाओं के बाल पतले व छोटे होते हैं, उन्हें हेयर स्टाइलिंग के दौरान बहुत अधिक समस्या होती है। ऐसे में वह अपने हेयर स्टाइल के लुक को एन्हॉन्स करने के लिए हेयर एक्सटेंशन का सहारा लेती हैं।

यह हेयर एक्सटेंशन उनके बालों में एक लेंथ एड करते हैं, लेकिन सामान्य बालों की ही तरह इन्हें भी पर्याप्त केयर की जरूरत होती है। अगर सिंथेटिक हेयर एक्सटेंशन की सही तरह से केयर ना की जाए, तो यह जल्द ही खराब हो जाते हैं और फिर आपको दोबारा से हेयर एक्सटेंशन खरीदने की जरूरत पड़ती है। जिसमें आपके पैसे खर्च होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि सिंथेटिक हेयर एक्सटेंशन की केयर करने के लिए आपको किन टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है-

जल्दी-जल्दी ना धोएं एक्सटेंशन

hair extension

जिस तरह नेचुरल हेयर को समय-समय पर धोने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह सिंथेटिक हेयर को भी वॉश करना आवश्यक होता है। आप इसे 4 से 14 दिन के बीच में धो सकती हैं। हेयर एक्सटेंशन को बहुत अधिक वॉश करने से भी वह खराब हो जाते हैं। इन्हें वॉश करने की फ्रीक्वेंसी मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करती है कि आप इसे कितना इस्तेमाल करती हैं और आपको कितना पसीना आता है।

इसे जरूर पढ़ें-पहली बार हेयर एक्सटेंशन लेने से पहले ध्यान रखें ये 4 बातें

माइल्ड क्लींजर का करें इस्तेमाल

यह एक जरूरी टिप है, जिस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। कभी भी हैवी केमिकल युक्त प्रोडक्ट से हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करने से बचें। अपने हेयर एक्सटेंशन को धोने के लिए हमेशा माइल्ड क्लींजर(ये चीजें करती हैं क्लींजर का काम) और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही, इसे धोते समय एक्सटेंशन को पानी के अंदर और बाहर कई बार डुबोएं। ताकि उसमें किसी भी तरह से प्रोडक्ट ना रह जाए।

फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर आएगा काम

fabric softener

अगर आप चाहती है कि हेयर एक्सटेंशन हमेशा ही सॉफ़्ट व स्मूद रहे तो ऐसे में आप उसे वॉश करते समय फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर या कमर्शियल सिंथेटिक हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। साथ ही, चौड़े दांतों वाली कंघी से एक्सटेंशनन को ब्रश करें।

इससे बाद में उन्हें सुलझाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही, इस बात का भी ख्याल रखें कि जब आप हेयर एक्सटेंशन को वॉश कर रही हैं तो क्लींजर लगाने के बाद उन्हें रगड़े नहीं। यह नेचुरल हेयर नहीं हैं और अगर आप ऐसा करेंगी तो एक्सटेंशन पूरी तरह से खराब हो जाएंगे।

स्कैल्प को रखें ग्रीस मुक्त

जब आप हेयर एक्सटेंशन की केयर करना चाहती हैं तो पहले आपको अपनी स्कैल्प का भी ख्याल रखना चाहिए। ध्यान दें कि आपकी स्कैल्प बहुत अधिक ग्रीसी ना हो। जब ऐसा होता है तो आपको अपने एक्सटेंशन को जल्दी-जल्दी व बार-बार धोने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिसके कारण वह लंबे समय तक ऐसे ही बने रहते हैं।

हीट स्टाइलिंग से बचें

heat styling

कुछ महिलाएं सोचती हैं कि सिंथेटिक हेयर नेचुरल नहीं है और इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। जबकि ऐसा नहीं है। यह सिंथेटिक फाइबर से बने होते हैं, इसलिए इनके फ्रिजी व रूखे होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए, अपने हेयर एक्सटेंशन की केयर करने के लिए आप उस पर हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें।

इसे जरूर पढ़ें-बालों में हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करने से मिलते हैं यह चार जबरदस्त फायदे


तो अब आप भी इन टिप्स को माइंड में रखते हुए सिंथेटिक हेयर एक्सटेंशन की केयर करें और हर दिन न्यू हेयर स्टाइल से अपने लुक को फ्लॉन्ट करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Credit- freepik,

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।