चेहरे को डीप क्लीन करने के लिए इस फ्री के नुस्खे को आजमा कर देखें

भारत एक ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा सेवन चावल का किया जाता है। चावल खाने के साथ-साथ और भी कई चीजों के काम आता है। सौंदर्य के लिए भी चावल का इस्तेमाल किया जा सकता है। खासतौर पर चावल के पानी का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को बहुत बेहतर बना सकती हैं।
बेस्ट बात तो यह है कि आप घर पर फ्री में इस पानी को तैयार कर सकती हैं और फिर उससे फेस क्लींजर बना सकती हैं। चावल का पानी चेहरे को कैसे फायदा पहुंचाता है और इससे फेस क्लींजर कैसे तैयार किया जा सकता है। इस विषय पर हमने ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ से बात की।
पूनम जी कहती हैं, 'चावल में त्वचा को एक्सफोलिएट करने के गुण होते हैं। इसके पानी का इस्तेमाल करके त्वचा की डेड स्किन को रिमूव किया जा सकता है।'
इसे जरूर पढ़ें- चावल के बचे हुए पानी से घर पर करें फेशियल, त्वचा पर ग्लो के साथ आएगा कसाव
सामग्री
- 1 कप चावल का पानी
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
विधि
- एक स्प्रे बॉटल में चावल का पानी, गुलाब जल, बेकिंग सोडा और विटामिन-ई कैप्सूल डाल लें।
- अब इस बोतल को अच्छी तरह से शेक करें, ताकि सारी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
- फिर आप इस मिश्रण को चेहरे पर स्प्रे करें और कॉटन बॉल्स से चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें।
- आप चाहें तो 10 मिनट के लिए इस मिश्रण को चेहरे पर लगा भी छोटा सकती हैं। मगर इसे चेहरे पर सूखने न दें।
- इसके बाद आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं और लाइट मसाज करें।
कब करें इस फेस क्लींजर का इस्तेमाल-
रात में सोने से पहले आप इस क्लींजर का इस्तेमाल कर सकी हैं, मगर इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए-
- इस क्लींजर का इस्तेमाल रात में सोने से पहले करें।
- सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपने चेहरे से मेकअप रिमूव कर लिया हो।
- इसके बाद आपको चेहरे पर कोई भी क्रीम नहीं लगानी है और इस स्प्रे का इस्तेमाल करना है।
- चेहरे पर स्प्रे लगाने के बाद आपको आहिस्ता-आहिस्ता चेहरे की मसाज करनी है।
- अगर आप चाहें तो 10 मिनट के लिए मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें।
- फिर आप कॉटन से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ा सकता है 'चावल', जानें सेलिब्रिटीज के नुस्खे
राइस फेस क्लींजर के फायदे
- एनसीबीआई की रिसर्च के मुताबिक चावल के पानी में ढेरों एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, सबसे बड़ी बात तो यह है कि चावल का पानी एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है और इसमें विटामिन-ए भी होता है। इस लिहाज से चावल के पानी को त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद कहा जा सकता है।
- चावल का पानी त्वचा में कसाव भी लाता है और त्वचा के ढीलेपन को भी कम करता है।
- अगर आपकी त्वचा में दाग-धब्बे हैं तो चावल के पानी का इस्तेमाल करके उन्हें भी हल्का किया जा सकता है।
यह जानकारी अगर आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।