Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:35 AM IST

Rice Face Mask: उबले हुए चावल से निखारें त्वचा, ऐसे बनाएं फेस मास्क

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बचे हुए चावल को फेंकने की बजाए। इसे स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे पर गुलाबी निखार नजर आएगा। 
Updated:- 2024-09-18, 19:37 IST
image

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए हम बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसमें से कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो आजकल चलने वाले ट्रीटमेंट को लेते हैं। ऐसा इसलिए ताकि उनके चेहरे पर निखार नजर आए। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजार के प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है।

इसके लिए आप घर में रखे चावल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके घर में उबले हुए चावल बच गए हैं, तो इसे आप अपने चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसे इस्तेमाल किया जा सकते हैं चावल।

चावल के फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

Rice for skin care

  • चावल- एक कटोरी
  • शहद- 2 चम्मच
  • एलोवेरा जेल -2 चम्मच
  • गुलाब की पंखुडियों का पेस्ट - 2 चम्मच

चावल के फेस मास्क को बनाने के तरीका

  • इसके लिए आपको उबले हुए चावल को अच्छे से मैश करना है।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल और शहद को मिक्स करना है।
  • फिर इसमें गुलाब की पंखुडियों से बने पेस्ट को डालना है।
  • इन सभी चीजों को हल्का पानी डालकर मिक्स करना है।
  • थीक पेस्ट को अपने चेहरे को अप्लाई करना है।
  • इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना है।
  • फिर पानी से चेहरे को साफ कर लेना है।
  • इसे लगाने से आपके चेहरे का गुलाबी निखार कुछ ही दिनों में नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: पिंपल्स और रिंकल्स नहीं करेंगे परेशान, एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं क्या नहीं

इन बातों का रखें ध्यान

Healthy skin care

  • अगर आप चेहरे पर चावल लगा रही हैं, तो वो पके हुए होने चाहिए।
  • चावल के साथ किसी और चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
  • अगर आप फेस मास्क बना रही हैं, तो इसे ज्यादा समय के लिए स्टोर करके न रखें। चेहरे पर लगाने के लिए ताजा मास्क बनाएं।
  • एक्ने या पिंपल्स की प्रॉब्लम में इस फेस मास्क का इस्तेमाल बिना एक्सपर्ट की सलाह के न करें।

चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप पहले पैच टेस्ट कर लेंगी, तो आपको स्किन प्रॉब्लम नहीं होगी। साथ ही, आपको चेहरे का ट्रीटमेंट करवाने के लिए बार-बार डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Skin Care Routine: इस स्किन केयर रूटीन को अपनाने से आपकी बेजान त्‍वचा भी चमक उठेगी

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ


Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।