Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:13 AM IST

चेहरे पर पिंपल्स और दाग-धब्बे कभी नहीं होंगे, ट्राई करें यह आइस क्यूब

इस आर्टिकल में हम आपको पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए चावल और एलोवेरा से बने DIY आइस क्यूब्स के बारे में बता रहे हैं। यह त्वचा को ठंडक देता है, सूजन कम करता है और ऑयल कंट्रोल करता है।
Updated:- 2026-04-28, 10:30 IST
ice cubes for acne and dark spots

क्या आप भी पिंपल्स और दाग-धब्बों से परेशान हैं? कई बार महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी त्‍वचा पूरी तरह साफ नहीं हो पाती है। ऐसे में नेचुरल और असरदार DIY उपाय आपकी मदद कर सकता है।

चावल और एलोवेरा से बने ये आइस क्यूब्स स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ अंदर से हील करते हैं। यह कॉम्बिनेशन ऑयल कंट्रोल करता है, सूजन और रेडनेस को कम करता है और धीरे-धीरे दाग-धब्बों को हल्का कर सकता है। इस आसान और असरदार घरेलू नुस्खे की जानकारी हमें सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट राजमणि पटेल दे रही हैं, जो प्राकृतिक तरीकों से स्किन को बेहतर बनाने पर जोर देती हैं।

राइस और एलोवेरा आइस क्यूब की सामग्री

  • कच्चे चावल- 1/2 कप
  • फ्रेश एलोवेरा जेल- 2-3 चम्‍मच
  • आइस ट्रे

aloe vera ice cube for dark spots

राइस और एलोवेरा आइस क्यूब इस्‍तेमाल का तरीका

  • चावल को अच्छी तरह से धोकर 4-5 घंटे या रातभर भिगो दें।
  • भीगे हुए चावल को पीसकर फाइन पेस्ट बना लें।
  • इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर स्मूथ मिक्स तैयार करें।
  • इस मिश्रण को आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में रखें।
  • जमने के बाद 1 क्यूब निकालें।
  • आइस क्यूब से पिंपल्स वाली जगह पर हल्के हाथ से 2-3 मिनट तक मसाज करें।
  • 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

राइस और एलोवेरा त्‍वचा के लिए कैसे फायदेमंद हैं?

चावल

  • इसमें फेरुलिक एसिड और एलांटोइन जैसे तत्‍व होते हैं, जो सूजन कम करते हैं।
  • ऑयल कंट्रोल करके पिंपल्स को कम करते हैं।
  • स्किन को ब्राइट और दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।

एलोवेरा

  • इसमें पॉलीसेकेराइड और एंटीऑक्‍सीडेंट्स होते हैं।
  • एलोवेरा स्किन को ठंडक और हाइड्रेशन देता है।
  • बैक्टीरिया को कम करके एक्ने से लड़ता है।

aloe vera ice cube for acne

आइस फॉर्म

  • ठंडक से रेडनेस और सूजन कम होती है।
  • पोर्स टाइट होते हैं और ऑयल कंट्रोल होता है।

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: त्‍वचा की गहराई से सफाई करता है हल्‍दी से बना ये आइस क्‍यूब

सावधानियां

  • चेहरे पर लगाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें।
  • एलोवेरा का सिर्फ अंदर का साफ (ट्रांसपेरेंट) जेल इस्तेमाल करें। पीले हिस्सा से सेंसिटिव स्किन में खुजली या जलन हो सकती है।
  • इसे स्किन पर जोर से रगड़ें नहीं, बल्कि हल्के हाथों से डैब या ग्लाइड करें, ताकि स्किन पर माइक्रो-टियर्स न हों।
  • हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार ही इस्तेमाल करें, ज्यादा इस्‍तेमाल करने से स्किन ड्राई हो सकती है।
  • आइस क्यूब्स को 1 हफ्ते तक ही फ्रीजर में स्टोर करें, क्योंकि फ्रेशनेस जरूरी है।
  • अगर स्किन पर खुले घाव या सिस्टिक एक्ने हैं, तो इसका इस्तेमाल न करें। इससे जलन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- माचा ग्रीन टी आइस क्‍यूब अपनाएंगी तो गर्मियों में खिल उठेगी त्‍वचा, दाग-धब्‍बे भी होंगे दूर

हर स्किन टाइप अलग होता है, इसलिए इस्तेमाल से पहले अपनी स्किन के अनुसार ध्यान रखें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।