दादी-नानी का हेयर केयर सीक्रेट है बालों में तेल लगाना, आयुर्वेद के अनुसार मिलते हैं ये 7 फायदे

  दादी-नानी या मम्मी के हाथ से आपने कभी न कभी बालों में चंपी जरूर करवाई होगी। असल में बालों में तेल लगाना, बालों की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी है। चलिए आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं।
Updated:- 2026-11-22, 20:54 IST
image

"बालों में तेल नहीं लगाती इसलिए इतने बाल झड़ रहे हैं...", आपने अक्सर अपने घर में दादी-नानी को ऐसा कहते सुना होगा। हमारी मम्मी या घर के बड़े-बुजुर्ग बालों में तेल लगाने के कई फायदे हमें समझाते हैं, जो पूरी तरह सही भी हैं। असल में बालों की ग्रोथ में, हेयर फॉल कम करने में और बालों को मजबूत बनाने में हेयर ऑयलिंग का अहम रोल है। भारतीयों में बालों में तेल लगाना पीढ़ियों से बालों की देखभाल का एक हिस्सा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे बालों का रूखापन, उलझना और टूटना भी कम हो सकता है? चलिए हेल्थ और ब्यूटी एक्सपर्ट मनप्रीत से जानते हैं कि बालों में तेल लगाना क्यों जरूरी है?

बालों में तेल लगाने के फायदे

1.स्कैल्प को पोषण मिलता है

रोजाना तेल लगाने से स्कैल्प को पोषण मिलता है। इससे स्कैल्प हेल्दी होता है और बालों की जड़ों को भी मजबूती मिलती है।

2. बालों का रूखापन कम होता है

आज के वक्त में काफी महिलाएं बालों के रूखेपन से परेशान हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना अपने बालों में तेल लगाती हैं, तो बालों का रूखापन कम होता है। इससे बाल मुलायम होते हैं और उनमें चमक आती है।

3. बालों का टूटना कम होता है

जब आप बालों में तेल नहीं लगाती हैं, तो बाल उलझ जाते हैं। इसके चलते कंघी करते वक्त बाल ज्यादा टूटते हैं। जब आप बालों में तेल लगाती हैं, तो वो आसानी से सुलझ जाते हैं और टूटते नहीं हैं।

reasons why hair oiling is good according to ayurved

4. स्कैल्प मसाज से मिलता है आराम

तेल लगाते समय हल्के हाथों से सिर की मालिश करने से रिलैक्स महसूस हो सकता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है।

5. बालों की देखभाल में करता है मदद

आयुर्वेद के अनुसार, नियमित रूप से अपनी हेयर टाइप के अनुसार तेल लगाने से बालों को रूखेपन और बाहरी नुकसान से बचाने में मदद मिल सकती है।

6. बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है

एक्सपर्ट का कहना है कि बालों में तेल लगाने से बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है। खासकर सरसों का नारियल के तेल में अगर आप मेथी, कलौंजी या करी पत्ते समेत कुछ खास चीजें मिलाकर एक खास तेल तैयार करेंगी, तो इससे मसाज करने से बाल लंबे और घने हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में भी बाल रहेंगे सिल्की- शाइनी, आज से ही अपनाएं ये 5 आदतें

7. बालों की चमक बढ़ती है

तेल बालों की बाहरी सतह को कोट करता है, जिससे बाल अधिक चमकदार और हेल्दी नजर आ सकते हैं। तेल लगाने से कई तरह के स्कैल्प इंफेक्शंस से भी बचाव हो सकता है।

reasons why hair oiling is good

बालों में तेल लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

बालों में तेल लगाते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। याद रखें सिर्फ हेयर ऑयलिंग करना ही काफी नहीं है, इसका सही तरीका भी बहुत जरूरी है।

  • बालों की जरूरत के अनुसार ही तेल चुनें। अपने बालों के अनुसार नारियल, बादाम, तिल या अन्य कोई तेल चुनें।
  • बालों और स्कैल्प पर जरूरत से ज्यादा तेल लगाने से बचें। इससे बाल चिपचिपे हो सकते हैं और उन्हें साफ करना भी मुश्किल हो सकता है।
  • तेल लगाते समय नाखूनों का इस्तेमाल न करें। उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से मसाज करें, ताकि स्कैल्प पर ज्यादा दबाव न पड़े।
  • तेल को हल्का गुनगुना कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि वह ज्यादा गर्म न हो। गर्म तेल स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • बालों में तेल लगाकर घंटों या पूरी रात छोड़ना जरूरी नहीं है। अपनी स्कैल्प और बालों की जरूरत के अनुसार कुछ समय बाद शैंपू कर लें।
  • गीले बालों में जोर से मसाज न करें। इससे बाल टूट सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- Long Hair: इन 5 छोटी-छोटी बातों का रखेंगी ध्‍यान, तो महीने भर में लंबे हो सकते हैं बाल


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।