Long Hair: इन 5 छोटी-छोटी बातों का रखेंगी ध्यान, तो महीने भर में लंबे हो सकते हैं बाल

लंबे बालों का फैशन कभी भी आउट नहीं होता है। हर महिला का ख्वाब होता है कि उसके लंबे और घने बाल हों, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण बालों की ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में अगर आप बालों को नेचुरली ट्रीटमेंट देकर उनकी ग्रोथ बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको कुछ घरेलू उपायों की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही 5 छोटी-छोटी बातें बताएंगे, जो हमें ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ ने बताई है। वह कहती हैं, " अगर स्कैल्प की हेल्थ पर ध्यान दिया जाए तो बालों की ग्रोथ पर बहुत अच्छा असर पड़ता है। छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक किया जा सकता है। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है।"
एक्सपर्ट द्वारा बताई गई इन 5 छोटी-छोटी आदतों को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करके आप सिर्फ एक महीने में बालों में फर्क महसूस कर सकती हैं। ये सभी उपाय नेचुरल हैं और बालों को जड़ों से पोषण देकर उन्हें मजबूत और हेल्दी बनाते हैं।
बालों की मसाज करें
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी है स्कैल्प का हेल्दी होना। इसके लिए हफ्ते में कम से कम 2-3 बार तेल से मसाज जरूर करें। बेस्ट होगा कि आप नारियल तेल और कैस्टर ऑयल को मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें और उंगलियों की मदद से स्कैल्प पर धीरे-धीरे मसाज करें। इस मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे हेयर शाफ्ट मजबूत होती हैं और हेयर क्यूटिकल्स अनक्लॉग हाते हैं और तेजी से ग्रोथ होती है। हेयर मसाज बालों को मजबूत बनाकर झड़ने की समस्या को भी कम करती है।

बालों में लगाएं हेयर पैक
बालों को अंदर से पोषण देने के लिए हफ्ते में एक बार हेयर पैक जरूर लगाएं। इसके लिए दही, अंडा और शहद का इस्तेमाल करें। अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो आपको अंडे का पीला पार्ट इस्तेमाल करना चाहिए और ऑयली बाल वालों को अंडे का सफेद पार्ट यूज करना चाहिए। आप एक बाउल में इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें और इसे बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं।
करीब 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। यह हेयर पैक बालों को गहराई से पोषण देता है, जिससे बाल सॉफ्ट, शाइनी और मजबूत बनते हैं। साथ ही यह ड्राईनेस और डैमेज को भी कम करता है।
यह भी पढ़ें- Long Hair: नारियल के तेल में बस मिलाएं 1 चीज, मेरे जैसे आपके भी बहुत जल्दी लंबे होने लगेंगे बाल
प्याज के रस से दें खास ट्रीटमेंट
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्याज का रस बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद सल्फर बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और नए बाल उगने में मदद करता है। आप चाहें तो प्याज का रस निकालकर सीधे स्कैल्प पर लगा सकती हैं या फिर इसे अपने शैंपू में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों का झड़ना कम होता है और उनकी ग्रोथ तेजी से होती है।
एलोवेरा जेल से करें डीप कंडीशनिंग
एलोवेरा जेल बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। विटामिन-सी से भरपूर होने की वजह से यह स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और बालों को हाइड्रेट करता है। हफ्ते में 1-2 बार एलोवेरा जेल को सीधे बालों में लगाएं और 20-25 मिनट बाद बालों को धो लें। यह बालों को स्मूद और मैनेजेबल बनाता है, साथ ही फ्रिजीनेस को भी कम करता है। नियमित इस्तेमाल से बालों में नेचुरल शाइन आती है और वे ज्यादा हेल्दी दिखते हैं।

गुलाब जल से बनाएं हेयर स्प्रे
बालों की चमक और फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए आप घर पर ही एक आसान हेयर स्प्रे तैयार कर सकती हैं। इसके लिए गुलाब जल में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें।इसे आप बाल धोने के बाद या पूरे दिन में जब भी आपको लगे कि बाल फ्रिजी हो रहे हैं, स्प्रे कर सकती हैं। यह बालों के लिए सनस्क्रीन की तरह काम करता है और उन्हें पूरे दिन तरोताजा रखता है।
अगर आप इन सभी उपायों को नियमित रूप से अपनाती हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपके बाल ज्यादा मजबूत, लंबे और खूबसूरत नजर आने लगेंगे। ध्यान रखें कि अच्छे रिजल्ट के लिए धैर्य और नियमितता बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Long Hair: 30 दिन में हो सकती है जबरदस्त हेयर ग्रोथ, बस रोज रात में करें यह काम
बालों की हेल्थ से जुड़े और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।