Mon Oct 5, 2026 | Updated 08:10 PM IST

बदलते मौसम में भी बाल रहेंगे सिल्की- शाइनी, आज से ही अपनाएं ये 5 आदतें

बदलते मौसम में बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं? आज से ही ये 5 आसान आदतें अपनाएं, ठंड आते-आते बाल रहेंगे सिल्की, शाइनी और मजबूत। जानें एक्सपर्ट टिप्स।
Updated:- 2026-10-05, 18:18 IST
Winter Hair Care Tips

मौसम बदलते ही बालों की सबसे बड़ी मुसीबत शुरू हो जाती है। रूखापन, दोमुंहे बाल और बेजान चमक, हर लड़की की अक्सर यही शिकायत होती है, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि इस बार ठंड में भी आपके बाल सॉफ्ट और हेल्दी रहें, तो इंतजार मत कीजिए। आज से ही इन बातों का ध्यान रखें, ताकि सर्दियां आने तक आपके बाल अंदर से मजबूत हो जाएं।

बदलते मौसम में बालों को मजबूत बनाने का तरीका

सर्दियों का मौसम आने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने बालों की शाइन और मजबूती को खोना नहीं चाहती हैं, तो आज से ही ये काम करें।

1- गर्म पानी से बाल धोना आज ही बंद करें

सूर्या ब्राजील की फाउंडर और CEO, क्लेलिया सेसिलिया के अनुसार ठंड में गर्म पानी से नहाना सुकून देता है, लेकिन यह आदत बालों को नुकसान पहुंचाती है। ज्यादा गर्म पानी बालों के नेचुरल ऑयल को खींच लेता है, जिससे बाल ड्राई हो जाते हैं। कोशिश करें कि बालों को गुनगुने पानी से धोएं और आखिरी बार धोते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे बालों की ऊपरी परत बंद हो जाती है और बाल नेचुरली स्मूद दिखते हैं।

2- कंडीशनर और ऑयलिंग को रूटीन बनाएं

सर्दियों में हवा में नमी कम होती है, इसलिए बाल जल्दी सूख जाते हैं। इस समय बालों को ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। हफ्ते में दो बार हल्की चंपी और हेयर वॉश के बाद कंडीशनर लगाना जरूरी है। इससे बालों में नमी लॉक रहती है।

winter hair expert

3- बाहर जाने से पहले करें यह काम

ठंड के मौसम में बाहर निकलते समय बालों को लूज स्कार्फ से कवर करें, इससे हवा सीधे बालों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। वहीं रात में कॉटन की जगह सिल्क या साटन के तकिए पर सोएं। कॉटन रगड़ पैदा करता है जिससे सुबह बाल उलझे हुए मिलते हैं, जबकि सिल्क पर बाल स्मूद रहते हैं। साथ ही हर 6 हफ्ते में ट्रिमिंग जरूर करवाएं, क्योंकि सर्दियों में सबसे पहले बालों के सिरे ही सूखते हैं।

4- प्रोडक्ट की चीजों पर दें ध्यान

भारी केमिकल वाले प्रोडक्ट बालों पर सिर्फ परत बना देते हैं, अंदर तक पोषण नहीं देते। इसलिए ऐसे प्रोडक्ट चुनें जिनमें नेचुरल चीजें हों।

  • मुरुमुरु बटर बालों को बिना भारी बनाए डीप कंडीशनिंग करता है।
  • असाई ऑयल रूखे हुए बालों में वापस सॉफ्टनेस लाता है।
  • एलोवेरा ठंड से इरिटेट हुई स्कैल्प को शांत करता है।
  • मेंहदी तो सालों से बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए जानी जाती है।
  • अब तो इंडियन और अमेजन के हर्ब्स को मिलाकर नए फॉर्मूले भी बन रहे हैं जो दोनो परंपराओं का फायदा देते हैं।

यह भी पढ़ें- हांथो मे लगाई जाने वाली हिना मेंहदी आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद है

5- प्रोडक्ट्स में ये चीजें नहीं होनी चाहिए

प्रोडक्ट्स में क्या नहीं होना चाहिए, ये भी देखना जरूरी है। कई अच्छे ब्रांड्स अब अपने प्रोडक्ट्स में अमोनिया, इथेनॉलमाइन, डाइइथेनॉलमाइन और ट्राइइथेनॉलमाइन जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करते, क्योंकि ये बालों को ज्यादा रूखा बनाते हैं।

अगर ये आदतें आप अक्टूबर से ही शुरू कर देंगी, तो दिसंबर-जनवरी की कड़ाके की ठंड तक आपके बाल विंटर-प्रूफ हो जाएंगे। न ज्यादा झड़ेंगे, न टूटेंगे।

यह भी पढ़ें- सफेद बालों को नेचुरली काला बना सकता है अमलतास, ऐसे बनाएं Homemade Dye

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
बदलते मौसम में बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं?
मौसम बदलने पर हवा में नमी कम हो जाती है और स्कैल्प ड्राई हो जाता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर होकर बाल ज्यादा टूटने और झड़ने लगते हैं।
सर्दियों में बालों को सिल्की रखने के लिए कौन सा तकिया सही है?
सर्दियों में कॉटन की जगह सिल्क या साटन के तकिए पर सोना चाहिए, इससे बालों में रगड़ कम होती है और बाल उलझते नहीं हैं।
क्या रोज गर्म पानी से बाल धोने से नुकसान होता है?
हां, रोज ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बालों का नेचुरल ऑयल निकल जाता है, जिससे बाल रूखे, बेजान और दोमुंहे हो जाते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।