ठीक नहीं हो रहे हैं मुंहासों के दाग तो जानिए इसके पीछे के कारण

एक्ने की समस्या एक बेहद आम ब्यूटी प्रॉब्लम है। टीनेज से ही लड़कियों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। यूं तो आप मुंहासों से निजात पाने के लिए होममेड पैक्स से लेकर बाजार में मिलने वाली क्रीम का इस्तेमाल करती होंगी। हो सकता है कि इन उपायों को अपनाने से आपको मुंहासों से मुक्ति भी मिल जाए, लेकिन कई बार मुंहासे ठीक हो जाने के बाद भी उसके निशान चेहरे पर रह जाते हैं। वास्तव में इन निशानों से मुक्ति पाना यकीनन एक बिग टास्क है। यह निशान आपकी नेचुरल ब्यूटी को कहीं छिपा देते हैं। आपको भी अपने चेहरे पर यह निशान बिल्कुल भी अच्छे नहीं लग रहे होंगे और आपने इनसे मुक्ति पाने के लिए कई तरीके भी अपनाए होंगे। लेकिन अगर लाख कोशिशों के बाद भी आप इन निशानों से पीछा नहीं छुड़ा पा रही हैं तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी वजह से एक्ने के दागों को हील होने में काफी वक्त लग जाता है या फिर वह निशान दूर ही नहीं हो पाते-
बहुत अधिक स्ट्रेस लेना
आपको शायद पता ना हो लेकिन स्ट्रेस आपके शरीर के नेचुरल हीलिंग प्रोसेस को धीमा कर सकता है। इसलिए जब आप स्ट्रेस में होती है तो आपके शरीर को विटामिन सी जैसे विशिष्ट पोषक तत्वों की एक उच्च मात्रा की आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर आप एक्ने स्कार्स से मुक्ति चाहती हैं तो अपने स्ट्रेस को कम करने के तरीकों पर काम करें।
स्किन को बार-बार टच करना
आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि मुंहासे आदि होने पर उसे बार-बार नहीं छुना चाहिए। यह एकदम सच है। लगातार एक दाने को टच करने या फिर बलपूर्वक उन्हें फोड़ने से वहां पर एक निशान रह जाता है, जो उसके हीलिंग टाइम को बढ़ाता है। इसलिए अपने पिंपल्स या दानों को पॉप करने से बचें और पिंपल्स को स्वाभाविक रूप से ठीक होने दें।
इसे जरूर पढ़ें: काम में उलझकर कहीं खो न दें खुद को, इस तरह निकालें मी टाइम
स्किन को ओवरस्क्रब या ओवर क्लींज करना
एक्सफ़ोलीएटिंग और स्क्रबिंग स्किन के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे अधिक करने से बचें। हार्श स्क्रब और एक्सफोलिएशन आपकी स्किन को इरिटेट करेगा और रेडनेस छोड़ेगा। इसलिए अगर आपको एक्ने है तो आपको जेंटल एक्सफोलिएशन करना चाहिए और स्क्रब के साथ हमेशा जेंटल रहना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: अपनी Patchy skin को ट्रीट करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
रात को ठीक से ना सोना
आपको शायद पता ना हो, लेकिन देर रात तक जागने की आदत भी आपके एक्ने के निशानों को ठीक करने की राह में रोड़ा पैदा करती है। दरअसल, रात को सोते समय आपका शरीर रिपेयर मोड में चला जाता है क्योंकि इस समय आपके शरीर और दिमाग को आराम मिलता है। ऐसे में एक अच्छी नींद आपकी स्किन के लिए कई मायनों में लाभदायक है। बेहतर होगा कि आप रात को सोते समय एक नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें। यह आपके चेहरे पर मौजूद मुंहासों के निशानों को रिपेयर करने में मदद करेगा। यह निशान को हल्का करेगा और आपको एक रेडिएंट स्किन देगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।