Mehndi Designs for Tulsi Vivah 2023: खूब जचेंगे आपके हाथों पर मेहंदी के ये खास डिजाइंस, तुलसी विवाह के लिए करें ट्राई

Tulsi Vivah Mehndi Designs: हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी लगाई जाती है। इसे गाना काफी शुभ माना जाता है तथा इसे हर छोटे-बड़े फंक्शन या त्योहार का लिए लगाया जाता है। वहीं त्योहार की बात करें तो तुलसी विवाह का अवसर आने वाला है।
मेहंदी लगाना हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके लिए आपको सोशल मीडिया पर काफी डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ खास और आसान डिजाइंस जिन्हें आप तुलसी विवाह पर ट्राई कर सकती हैं।
बेल डिजाइन मेहंदी (Bail Mehndi Design)

मिनिमल डिजाइन की मेहंदी हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह के बेल के डिजाइन को बैक हैण्ड पर बना सकती हैं। इसके लिए आप पत्ती और फूल के डिजाइन को बेल की शेप में बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप फोर्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा
कटआउट डिजाइन मेहंदी (Flower Mehndi Design)

आजकल कटआउट डिजाइन काफी चलन में नजर आ रहे हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को काफी मॉडर्न लुक देने में मदद करेंगे। आप चाहे तो केवल उंगलियों पर भी कट आउट पैटर्न बना सकती हैं। अगर आपके हथेली छोटी है तो बारीक पैटर्न के डिजाइन को बना सकती हैं।
पीकॉक डिजाइन मेहंदी (Peacock Mehndi Design)

पीकॉक डिजाइन की मेहंदी देखने में बेहद खूबसूरत नजर आती है। इस तरह के डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक और इअरबड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। मोर के अलावा आप उंगलियों के लिए पतली-पतली लाइन के डिजाइन को बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस
गोल डिजाइन मेहंदी (Back Hand Mehndi Design)

गोल डिजाइन में आपको गोल टिक्की, मंडला आर्ट और चक्र में काफी डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं हथेली में आप इस तरह से बारीक पैटर्न की गोल मेहंदी डिजाइन बनाकर अपने हाथों की उंगलियों के लिए इसी तरह से गोल डिजाइन के आकार में कोई पैटर्न बना सकती हैं।
अगर आपको तुलसी विवाह के लिए हाथों पर मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।