Quick Mehndi Designs: हाथों से लेकर पैरों तक के लिए बेहद खास हैं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइंस, भाई दूज पर करें ट्राई

Mehndi Designs For Bhai Dooj मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है और इसके कई डिजाइन भी आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं एक के बाद एक त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में हाथों और पैरों में कई तरीके के डिजाइन को लगाना पसंद किया जाता है।
हालांकि इसे हाथों और पैरों पर लगाने के लिए आपको इनकी शेप को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है ताकि बनाया गया पैटर्न खूबसूरती के साथ हाइलाइटर होकर नजर आ सके। तो चलिए आपको दिखाते हैं मेहंदी के कुछ आसान और खास डिजाइंस जिन्हें आप हाथों और पैरों पर लगा सकती हैं।
केरी मेहंदी डिजाइन

केरी मेहंदी ज्यादातर पसंद की जाती है। वहीं अगर आप मिनिमल डिजाइन की मेहंदी अपने पैरों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह से केवल पैरों के बीच में केरी का डिजाइन बना सकती हैं। केरी के अंदर आप बारीक जाल बना सकती हैं।
मिनिमल मेहंदी डिजाइन (Foot Mehndi Design For Diwali)

अगर आप अपने पैरों पर केवल हल्का-फुल्का शगुन के तौर पर मेहंदी का डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरीके के मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन आपके काम आएगा। इसे बनाने के लिए आप टूथपिक और इअरबड्स की सहायता ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजा
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन

आजकल मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है और इस तरह के में आपको कई पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। इसे बनाने के लिए आप कांटे का इस्तेमाल कर सकती हैं और टूथपिक की मदद से बारीकी के कट वर्क डिजाइन बना सकती हैं। गोल डिजाइन बनाने के लिए आप चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कट-आउट बेल मेहंदी डिजाइन (Modern Mehndi Designs)

अगर आपके हाथ चौड़े हैं और आप बारीकी से बना हुआ कोई डिजाइन अपने हाथों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरीके के मेहंदी पैटर्न को आप चुन सकती हैं। बता दें कि कट आउट डिजाइन देखने में मॉडर्न और ट्रेडिशनल वाइब देने में मदद करेगा।
झूमर डिजाइन मेहंदी (Easy Foot Mehndi Design)

मेहंदी बाहर से लगवा रही हैं या कोई नए डिजाइन की मेहंदी का एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो इस तरीके से झूमर के डिजाइन वाली मेहंदी पैटर्न को चुन सकती हैं। इसमें आप बॉर्डर के लिए चौड़े स्ट्रैप डिजाइन को चुनें और उंगलियों के लिए बारीकी के बनाये गये झूमर डिजाइन या बेल डिजाइन को बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास
भरे हाथों वाली मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Design)

तीज-त्योहार के मौके पर अक्सर हम भरे हाथों वाली मेहंदी को ही लगाना पसंद करते हैं और इसके लिए आप इस तरह से बारीकी से बनाये गये जाल, केरी, फूल-पत्ती डिजाइन को आपस में मिलाकर इस तरह से किसी पैटर्न को बना सकती हैं। इसे हाइलाइट करने के लिए आप डार्क कलर की मेहंदी को चुनें।
अगर आपको हाथों से लेकर पैरों तक के लिए मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।