Wed Sep 30, 2026 | Updated 06:35 PM IST

आंखों के नीचे हो गए हैं काले घेरे? ₹5 में घर पर बनाएं Eye Patches और देखें कमाल

DIY Eye Patches: अगर आंखों के नीचे के काले घेरे या पफीनेस की वजह से आपके चेहरे की खूबसूरती खराब हो रही है, तो आपको पार्लर में पैसे खर्च करने या महंगी क्रीम का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। घर में बस ₹5 खर्च करके आप आसानी से Eye Patches बना सकती हैं। इनसे डार्क सर्कल्स कम होंगे और कुछ ही हफ्तों में असर दिख सकता है।
Updated:- 2026-03-28, 02:05 IST
DIY eye patches for puffy eyes

आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे हमारे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। नींद पूरी न होने के अलावा, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी और गलत स्किन केयर भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसे दूर करने के लिए महिलाएं महंगे आई पैचेज या क्रीम की मदद लेती हैं, लेकिन यहां हम आपको 5 रुपये में बनने वाले ऐसे आई पैचेज के बारे में बता रहे हैं, जो केमिकल फ्री हैं, जिन्हें घर पर बनाना बहुत आसान है और जिनकी मदद से आंखों के नीचे की सूजन और काले घेरे दूर हो सकते हैं। इस बारे में ब्यूटी और स्किनकेयर एक्सपर्ट सोनू बता रही हैं

आलू और ग्रीन टी से बनने वाले Eye Patches के फायदे

homemade eye patches

  • इससे डार्क सर्कल्स कम होते हैं।
  • आलू के रस में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आंखों के नीचे के काले घेरों को हल्का करने में मदद करती हैं।
  • ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को रिपेयर करते हैं।
  • इससे आंखों के नीचे की सूजन भी कम होती है।
  • ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को रिपेयर करते हैं।
  • इससे आंखों को ठंडक मिलती है और थकान दूर होती है।
  • इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलता है।

यह भी पढ़ें- पार्लर का Cleanup छोड़िए, घर पर ₹15 में करें फेशियल और पाएं Korean Skin Glow

घर पर कैसे तैयार करें Eye Patches?

potato juice eye patches

  • 2 आलू लें। इनका छिलका नहीं हटाना है।
  • इन्हें अच्छे से धो लें और ब्लेंड कर लें।
  • अब किसी कपड़े की मदद से इसे छान लें और इसका जूस निकाल लें।
  • ग्रीन टी को उबालें और इस पानी को ठंडा कर लें।
  • अब आप कॉटन पैचेज लें।
  • ये आपको काफी सस्ते दामों में बाजार में मिल जाएंगे।
  • इन्हें बीच से काट लें। ये आई पैचेज की शेप में आ जाएंगे।
  • इन्हें आलू के जूस और ग्रीन टी वाले पानी में डिप करें।
  • इसमें थोड़ा सा ऐलोवेरा जेल मिलाएं।
  • अब इसे एक एयरटाइट कंटेनर में फ्रीज करें।
  • ये आई पैचेज महंगे से महंगे आई पैचेज के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद है।
  • आप हफ्ते में 3 बार इन्हें लगा सकती हैं।
  • इसे आंखों के नीचे 10-15 मिनट रखकर छोड़ दें।

किन बातों का रखें ख्याल?

  • जब आप आई पैचेज को कंटेनर में स्टोर करें, तो पानी बहुत ज्यादा न डालें वरना बर्फ जम जाएगी।
  • पहले एक पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • अगर आपकी स्किन को किसी चीज से एलर्जी है, तो इसका ध्यान रखें।

 

यह भी पढ़ें- पार्लर का महंगा Collagen छोड़िए, घर में सिर्फ 50 रुपये में बनाएं ये पिंक ग्‍लो जेल


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।