पार्लर का महंगा Collagen छोड़िए, घर में सिर्फ 50 रुपये में बनाएं ये पिंक ग्‍लो जेल

अगर आप चेहरे को ग्‍लोइंग बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको महंगे कोलेजन जेल का सस्ता और नेचुरल विकल्प बता रहे हैं। इसे घर में मौजूद सिर्फ चार चीजों से बनाया जाता है और इससे त्वचा पर तुरंत चमक, हाइड्रेशन और कोमलता आती है, साथ ही रूखी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। 
Updated:- 2026-04-01, 06:45 IST
collagen glow gel at home in just 50 rupees

आजकल हर कोई स्किन को ग्लोइंग और प्लंप बनाने के लिए महंगे पिंक कोलेजन जेल पर हजारों रुपये खर्च कर रहा है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि वही निखार आप घर पर ही बेहद आसान और सस्ते तरीके से पा सकती हैं? जी हां, आपने सही सुना! सिर्फ 4 सिंपल चीजों से बना यह DIY पिंक जेल आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो, हाइड्रेशन और सॉफ्टनेस दे सकता है, वो भी बिना किसी केमिकल के।

अगर आप भी इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं और स्किन को हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो यह ग्‍लो जेल जरूर ट्राई करें। इस जेल की जानकारी मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने शेयर की है।

Pink Glow Gel की सामग्री

  • एलोवेरा जेल- 2 चम्‍मच
  • गुलाब जल- 1 चम्‍मच
  • ग्लिसरीन- 1/2 चम्‍मच
  • चुकंदर पाउडर- 1/2 चम्‍मच

homemade collagen glow gel

Pink Glow Gel की विधि‍

  • इन सभी चीजों को तब तक अच्छे से मिलाएं, जब तक स्मूद पिंक जेल तैयार न हो जाए।
  • इस जेल की पतली लेयर रात को सोने से पहले लगाएं।
  • आप चाहें तो इसे मेकअप से पहले प्राइमर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो बूस्टर की तरह काम करता है।

Pink Glow Gel के फायदे

इंस्टेंट ग्लो और हाइड्रेशन

  • यह जेल स्किन को तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है, जिससे चेहरा दमकता हुआ नजर आता है।

ड्राई स्किन के लिए बेस्ट

  • ग्लिसरीन और एलोवेरा स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करते हैं और ड्राईनेस को दूर करते हैं।

नेचुरल पिंक टिंट

  • चुकंदर पाउडर स्किन को हल्का गुलाबी टच देता है, जिससे चेहरा नेचुरली ब्लश्ड और हेल्दी दिखता है।

स्किन को करे सॉफ्ट और सूदिंग

  • एलोवेरा और गुलाब जल स्किन को ठंडक देते हैं, जलन कम करते हैं और स्किन को रिलैक्स करते हैं।

यह भी पढ़ें- कोलेजन बढ़ाने के लिए काम आएगी ये चीजें, एक्सपर्ट से जाने इस्तेमाल करने का तरीका

स्किन को बनाए प्लंप और फ्रेश

  • यह जेल स्किन को सॉफ्ट और बाउंसी बनाता है, जिससे चेहरा ज्यादा यंग और फ्रेश नजर आता है।

homemade collagen glow gel at home

टिप्‍स

  • हमेशा फ्रेश जेल बनाएं या 4-5 दिन के अंदर इस्‍तेमाल करें।
  • सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं को जेल को इस्‍तेमाल करने से पहले पेच टेस्‍ट जरूर करना चाहिए।
  • आंखों के आसपास ज्यादा मात्रा में न लगाएं।

यह भी पढ़ें- Collagen Skin Treatment: इस 5 मिनट के होम कोलेजन ट्रीटमेंट से पाएं यूथफुल स्‍क‍िन, यहां जानें आसान स्‍टेप्‍स

क्यों है यह DIY जेल खास?

महंगे प्रोडक्ट्स जहां सिर्फ कुछ समय के लिए असर दिखाते हैं, वहीं यह होममेड जेल आपकी स्किन को नेचुरली हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। कम खर्च में ज्यादा फायदा, यही है इस DIY ब्यूटी सीक्रेट की असली खासियत। तो अब 2 हजार रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं अपना Pink Glow Gel और नेचुरल निखार पाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

FAQ
क्या यह DIY पिंक ग्लो जेल सच में स्किन को ग्लो देता है?
इसमें मौजूद एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट करते हैं, जबकि चुकंदर पाउडर नेचुरल पिंक ग्लो देता है
 क्या इसे रोज इस्तेमाल कर सकते हैं?
जी हां, आप इसे रोज रात को लगा सकती हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले 2-3 दिन ट्राई करके देखें।
क्या यह जेल इंस्टेंट ग्लो देता है?
जी हां, लगाने के बाद स्किन तुरंत हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखती है। चुकंदर पाउडर स्किन को हल्का नेचुरल पिंक टिंट भी देता है।
क्या यह जेल सच में कोलेजन बढ़ाता है?
यह जेल सीधे कोलेजन नहीं बढ़ाता, लेकिन इसमें मौजूद एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट और प्लंप बनाते हैं, जिससे स्किन ज्यादा यंग और ग्लोइंग दिखती है।
क्या इससे स्किन पर पिंक टिंट आता है?
चुकंदर पाउडर की वजह से स्किन पर हल्का नेचुरल पिंक ग्लो आता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।