पार्लर का Cleanup छोड़िए, घर पर ₹15 में करें फेशियल और पाएं Korean Skin Glow

ग्लोइंग स्किन भला कौन नहीं पाना चाहता है। हर कोई अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के उपाय करता है। खासतौर पर लड़कियां अपनी त्वचा पर कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करती हैं जिससे उनकी त्वचा जवां बनी रहे। लड़कियां महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ग्लोइंग स्किन के लिए करती हैं, लेकिन पार्लर में फेशियल और क्लीनअप करवाना काफी महंगा पड़ता है जो आपके बजट से बाहर भी होता है और बाहर फेशियल करवाने से केमिकल का इस्तेमाल करने से स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। हर महीने पार्लर जाना हर किसी के लिए संभव भी नहीं होता है। ऐसे में अगर आप से कहा जाए कि आप पार्लर जैसा ग्लो अब घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल करके पा सकती हैं, तो ये आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको बताते हैं घर पर कम पैसों में ही फेशियल करने का आसान तरीका।
Step-1 सबसे पहले करें क्लींजिंग

फेशियल के स्टेप्स के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ करना जरूरी होता है जिससे चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को निकाला जा सके।
इसके लिए आप 1 चम्मच कच्चा दूध लें और एक कॉटन की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं। 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर चेहरा अच्छी तरह से पानी से धो लें। कच्चा दूध आपके चेहरे की गंदगी को साफ करने और जमा गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, इसलिए इसके इस्तेमाल से त्वचा के ग्लो आ जाता है।
यह भी पढ़ें- Face Cleanup: ₹10 में मिलेगा फेशियल जैसा निखार, बस इन 4 चीजों से करें फेस क्लीनअप
Step 2 चेहरे की स्क्रबिंग करें
फेशियल के दूसरे स्टेप में चेहरे को स्क्रब करना शामिल होता है। जब आप घर पर फेशियल करने जा रही हैं, तो एक चम्मच चीनी और 1 चम्मच शहर को आपस में मिलाकर स्क्रब तैयार करें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद मसाज करते हुए चेहरे को स्क्रब करें। इससे आपकी डेड स्किन हटती है और चेहरा साफ दिखने लगता है। ध्यान रखें आपको ज्यादा तेज स्क्रब नहीं करना चाहिए, नहीं तो स्किन डैमेज हो सकती है। चेहरे को स्क्रब करने से ब्लैकहेड्स और डेड स्किन हटने लगती है और चेहरा स्मूद लगने लगता है।

Step 3 चेहरे पर स्टीम लें
फेशियल में स्टीम बहुत जरूरी स्टेप होता है क्योंकि इससे चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं। स्टीम लेने के लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लें और 3 से 5 मिनट चेहरे पर स्टीम लें। अगर आप चाहें तो पानी में नींबू के छिलके भी डाल सकती हैं। स्टीम लेने से जमा गंदगी भी बाहर निकलने लगती है और स्किन क्लीन हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Facial Hair Removal Mask: बिना दर्द के हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल, घर पर बनाएं ये फेशियल हेयर रिमूवल मास्क
Step 4-फेस पैक लगाएं
फेशियल का चौथा स्टेप चेहरे पर फेस पैक लगाना होता है। इसके लिए आप चेहरे पर 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और 2 से 3 बूंद नींबू की डालकर फेसपैक तैयार करें और उसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगा रहने दें। आप चेहरे पर ज्यादा ग्लो के लिए एक चुटकी हल्दी भी फेस पैक में डाल सकती हैं। जब फेस पैक सूख जाए तो हल्के हाथ से मसाज करते हुए इसे अच्छी तरह से धो लें।
यह फेस पैक स्किन को टाइट करता है और दाग-धब्बे कम करता है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो बढ़ता है।

Step 5- मॉइश्चराइजिंग
फेशियल के बाद स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। आप फेशियल होने के बाद चेहरे में मॉइश्चराइजिंग जरूर करें। अगर आपको एलोवेरा सूट करता है तो आप एलोवेरा जेल से 2 मिनट चेहरे पर मसाज करें। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और Korean ग्लास स्किन जैसा ग्लो आता है।
इस फेशियल में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें घर पर आसानी से मिल जाती हैं और इनकी कीमत 15 रुपये से भी कम है। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा और चेहरा हमेशा चमकता रहेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
- क्या घर पर किया गया फेशियल पार्लर फेशियल जितना असरदार होता है?
- अगर सही स्टेप्स और सही इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाए, तो घर पर किया गया फेशियल भी पार्लर जैसा ग्लो दे सकता है।
- Korean Skin Glow पाने के लिए फेशियल कितनी बार करना चाहिए?
- अच्छे रिजल्ट के लिए महीने में 2 बार फेशियल करना चाहिए। हालांकि आप क्लीनअप हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।
- क्या फेशियल सभी स्किन टाइप के लिए सही है?
- फेस पैक और इंग्रेडिएंट्स स्किन टाइप के अनुसार ही चुनने चाहिए। किसी भी सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए और एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।