Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:40 PM IST

होंठों के आसपास आ गया है कालापन? 15 मिनट वाला यह नुस्खा आजमाएं

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे हाेंठ सबसे खूबसूरत नजर आएं। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते हैं। ऐसे में अगर होंठों के आसपास ज‍िद्दी प‍िगमेंटेशन जमा हो गया है, तो हम आपके ल‍िए एक असरदार नुस्‍खा लेकर आए हैं।
Updated:- 2026-09-08, 13:06 IST
tips to get rid of pigmentation around lips

होंठों की खूबसूरती सिर्फ उनके रंग से नहीं बल्कि आसपास की स्किन से भी आती है। कई बार होंठों के चारों तरफ की स्‍क‍िन बाकी चेहरे के मुकाबले ज्यादा डार्क हो जाती है। इससे पूरा चेहरा डल नजर आने लगता है। खासकर जब मेकअप न किया हो, तब यह डार्कनेस और ज्‍यादा द‍िखाई देती है। ऐसे में अगर आप भी होंठों के आसपास की जिद्दी पिगमेंटेशन से परेशान हैं और इसे कम करने के लिए कोई आसान घरेलू तरीका ढूंढ रही हैं, तो आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने एक ऐसा उपाय बताया है ज‍िसमें इस्‍तेमाल होने वाली चीजें घर में आसानी से मिल जाती हैं। हम आलू, शहद और नींबू की बात कर रहे हैं। इन तीनों से होंठों का लुक खूबसूरत नजर आएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं-

tips to get rid of pigmentation around lips (1)

आलू से कैसे कम हो सकता है प‍िगमेंटेंशन?

आलू सिर्फ सब्जी बनाने के काम नहीं आता है। इसमें कुछ ऐसे नेचुरल तत्‍व पाए जाते हैं जो स्‍क‍िन की रंगत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आलू में मौजूद कैटेकोलेज एंजाइम, विटामिन सी और एजेलिक एसिड से स्‍क‍िन पर दिखने वाले दाग और ज्यादा पिगमेंटेशन कम हो सकते हैं। इसी वजह से होंठों के आसपास की डार्क स्किन के लिए आलू का रस इस्तेमाल करने का यह घरेलू तरीका ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट ने बताया है।

यह भी पढ़ें- रूखे और फटे होंठों को बनाएं सॉफ्ट, काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

ऐसे तैयार करें आलू का मिश्रण

इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर में मौजूद कुछ चीजों से ही यह मिश्रण तैयार हो जाएगा। इसके ल‍िए-

  • सबसे पहले एक फ्रेश आलू लें।
  • इसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें।
  • अब कद्दूकस किए हुए आलू को हाथों से दबाकर एक कटोरी में इसका रस निकाल लें।
  • अब इसमें करीब आधा चम्मच शहद डाले दें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

यह भी पढ़ें- DIY Lip Balm: मखमली गुलाबी होंठाें के ल‍िए अनार से कैसे बनाएं लि‍प बाम? जानें तरीका

बस ध्‍यान रखें क‍ि इस मिश्रण को बनाकर बाद में इस्तेमाल करने के लिए फ्रिज में न रखें। इसे तैयार करने के बाद ही इस्तेमाल करना होता है।

tips to get rid of pigmentation around lips (4)

होंठों के आसपास आलू का कैसे इस्‍तेमाल करें?

अब आपने जो म‍िश्रण बनाया है, उसे सीधे पूरे चेहरे पर लगाने की जरूरत नहीं है। इसे सिर्फ उस जगह लगाना है जहां पिगमेंटेशन या कालापन नजर आ रहा है। आप इस तरीके से इस्‍तेमाल कर सकती हैं-

  • मिश्रण को होंठों के चारों तरफ डार्क हिस्से पर लगाएं।
  • इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद सादे या ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।

इस नुस्‍खे का आप हफ्ते में दो या तीन बार इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

tips to get rid of pigmentation around lips (3)

ध्यान रखने वाली बात

अगर आप इस नुस्‍खे का इस्‍तेमाल कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • कोई भी नुस्‍खा आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • आलू के रस से जलन या खुजली हो ताे इसका इस्‍तेमाल बंद कर दें।
  • कोई कट या घाव हो, तो इस्‍तेमाल न करें।
  • समस्‍या ज्‍यादा बढ़ गई है तो डॉक्‍टर से मि‍लें।

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन चुटकियों में हो सकता है दूर, बादाम के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI/Freepik

FAQ
होंठों के आसपास की पिगमेंटेशन के लिए आलू का रस कैसे काम करता है?
आलू में कैटेकोलेज एंजाइम और विटामिन C होता है, जो स्किन की रंगत सुधारकर दाग-धब्बों को हल्का करता है।
आलू के रस के इस मिश्रण को हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
बेहतर और असरदार नतीजों के लिए इस मिश्रण को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है।
क्या इस आलू वाले मिश्रण को बनाकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं?
नहीं, इसे स्टोर करने के बजाय हमेशा ताजा बनाकर तुरंत चेहरे पर इस्तेमाल करना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।