Remedies for Pigmentation: चेहरे की झाइयों और पिगमेंटेशन ने छीन ली है रंगत? एक्सपर्ट का बताया यह 1 असरदार उपाय घर बैठे दिलाएगा बेदाग निखार

अगर आप भी चेहरे पर होने वाली झाइयों की वजह से काफी परेशान रहती हैं और इन्हें कम करने के लिए कई उपाय भी आजमाती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पड़ेगा। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसी होम रेमेडीज के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप चेहरे पर हो रही इन झाइयों, पिगमेंटेशन को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस खास रेमेडी के बारे में।
झाइयों को कम करने का खास उपाय
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी चेहरे पर हो रही झाइयों की वजह से परेशान रहती हैं और यह आपके चेहरे की खूबसूरती को भी कम कर देता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास फेस पैक तैयार कर इसकी मदद से चेहरे पर हो रही झाइयों को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने के लिए किन सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- बादाम
- तिल
- कच्चा दूध
यह भी पढ़ें- घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा
पेस्ट बनाने का तरीका
- आप एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए आप रात में सोने से पहले बादाम और तिल को भिगो लें।
- भीगे हुए बादाम और तिल को आप कच्चे दूध में मिला दें।
- अब इस मिश्रण को आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
![1 - 2026-03-13T170121.429]()
- इसे थोड़ी देर तक लगा रहने दें, उसके बाद थोड़ा पानी लेकर फेस पर इसे रगड़ें।
- धीरे-धीरे इसे चेहरे से उतारे और फेस वॉश कर लें।
- इससे आपको चेहरे पर काफी फर्क देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Glowing Skin At Home: चेहरे पर नजर आ सकता है इंस्टेंट ग्लो, कच्चा दूध और गुलाबजल लगाने के जानें फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : AI/FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
