Dark Neck Remedy: काली गर्दन से हैं परेशान? आलू-नींबू का ये देसी नुस्खा करेगा कमाल

अगर गर्दन का कालापन शर्मिंदगी बढ़ा रहा है? ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि आलू और नींबू का ये आसान उपाय घर पर आसानी से बनाकर समस्‍या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।   
Updated:- 2026-05-18, 20:10 IST
 potato and lemon juice remedy for dark neck

अगर गर्दन का कालापन खूबसूरती और कॉन्फिडेंस दोनों को कम कर रहा है, तो महंगे स्किन ट्रीटमेंट या केमिकल वाले प्रोडक्‍ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में किचन में ही मौजूद कुछ नेचुरल चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। जी हां,हम आलू और नींबू के रस की बात कर रहे हैं। इन दोनों चीजों को मिलाकर लगाने से गर्दन पर जमी टैनिंग, डेड स्किन और डार्कनेस कम हो सकती है।

इस नुस्‍खे के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्‍टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं। उनका कहना है कि कई बार धूल-मिट्टी, पसीना, टैनिंग, डेड स्किन और स्किन की सही तरीके से सफाई न करने से गर्दन का रंग धीरे-धीरे काला नजर आने लगता है। ऐसे में आलू और नींबू का रस आपकी मदद कर सकता है।

potato and lemon juice for dark neck

गर्दन की टैनिंग के लिए नेचुरल उपाय

  • गर्दन का कालापन दूर करने के लिए सबसे पहले 2 चम्‍मच आलू का रस की जरूरत होती है।
  • आलू के रस में कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाएं।
  • इस मिश्रण को गर्दन के काले हिस्सों पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट तक छोड़ दें।
  • फिर साफ पानी से धोएं।
  • हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से गर्दन का कालापन और टैनिंग धीरे-धीरे कम हो सकती है।

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आलू और नींबू के फायदे

potato juice remedy for dark neck

आलू- आलू में मौजूद नेचुरल एंजाइम्स, स्टार्च और हल्के ब्लीचिंग गुण त्वचा पर जमी डेड स्किन, टैनिंग और गंदगी को कम कर सकते हैं। यह स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ साफ और फ्रेश महसूस कराता है। रेगुलर इस्तेमाल से डार्कनेस कम होती है और त्वचा की रंगत निखरती है।

नींबू- नींबू में विटामिन C और साइट्रिक एसिड दोनों मौजूद होते हैं। ये स्किन को डीप क्‍लीन करने, एक्‍सट्रा ऑयल को हटाने और त्‍वचा को नेचुरली ग्‍लो देने में मदद करता है। यह टैनिंग और पिग्मेंटेशन को हल्का कर सकता है, जिससे स्किन ज्यादा साफ, ब्राइट और फ्रेश नजर आती है।

lemon juice remedy for dark neck

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो इसे इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ऐसा इसलिए क्‍योंकि, हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं।

यह भी पढ़ें- काली गर्दन को मिनटों में चमकाएंगे मसूर की दाल के ये होममेड पैक्स 

यह भी पढ़ें- Black Neck Remedies: काली गर्दन को साफ़ करने के लिए इस तरह करें मुल्तानी मिट्टी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।