Winter Skin Care : अनार से बने ये फेस पैक चेहरे के लिए होते है बेहद लाभदायक, जानें

अनार सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो आप सभी अच्छी तरह से जानती होंगी। इसके सेवन से आपकी सेहत को काफी फायदे पहुंचते हैं, लेकिन क्या आप जाती हैं कि अनार के सेवन के अलावा इसे चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा को कितने ही फायदे मिलते हैं।
अगर आप भी इस बात से अंजान हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि अनार के इन दो फेस पैक से चेहरे को किस तरह के फायदे मिलते हैं। साथ ही हम आपको बताएंगे ऐसे लगाने का तरीका, जिससे आप पा सकें निखरी और दमकती त्वचा।
अनार और दही का फेस पैक (Pomegranate And Curd Face Pack)

- दही स्किन को पोषण देने का काम करती हैं।
- इसमें मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करती हैं।
- इसके अलावा दही स्किन को टोन करने के लिए बेहद लाभदायक होता है।
- साथ ही ये स्किन में नमी को लॉक कर देता है, जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में स्किन को कूल-कूल बनाने के लिए रास्पबेरी की मदद से बनाएं ये फेस मास्क
लगाने का तरीका
- दही और अनार का फेस पैक बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 चम्मच दही को 3 चम्मच अनार के जूस में मिक्स करना होगा।
- इसके बाद इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- ऐसा करने के बाद इसे एक अपने चेहरे पर लगा लें।
- करीब 15 से 20 मिनट बाद आप इसे अपने चेहरे से साफ कर लें।
- इसके लिए आप कॉटन की मदद लें।
- ऐसा हफ्ते में आप कम से कम 2 से 3 बार तक कर सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपका चेहरा खिला - खिला दिखाई देने लगेगा।

अनार और शहद का फेस पैक (Pomegranate And Honey Face Pack)

- अनार चेहरे पर दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने के लिए बेहद लाभदायक होता है।
- साथ ही इसमें मौजूद तत्व त्वचा को अनार और शहद दोनों ही चेहरे पर ग्लो लाने का काम करते हैं।
- शहद त्वचा में क्लींसर का काम करता है और चेहरे पर मौजूद पोर्स को साफ करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : मलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
लगाने का तरीका
- इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले आप 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच अनार का जूस एक बाउल में लेना होगा।
- ऐसा करने के बाद आपको इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करना होगा।
- मिक्स करने के बाद आप इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें।
- कम से कम 20 मिनट के बाद आप इस फेस पैक को कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- ऐसा करने के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें ताकि शहद और अनार का चिपचिपा पन निकल जाएं।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 बार कर सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारा बताया गया ये बदलते मौसम में अनार से बने ये फेस पैक पसंद आए हो तो इन्हें ट्राई करना ना भूलें।साथ ही इस आर्टिकल को शेयर करें।
ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।