Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

Pink Lipstick: हर स्किन टोन के लिए बेस्ट हैं पिंक कलर के ये लिप शेड्स

अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए आपको स्टाइलिंग से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज का खासतौर से ख्याल रखना जरूरी होता है।
Updated:- 2024-08-14, 19:02 IST
pink colour lipstick for  indian skin

स्टाइलिश लुक पाने के लिए केवल बेस्ट आउटफिट ही नहीं बल्कि आपको हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप तक के कलर कॉम्बिनेशन को ध्यान से चुनना जरूरी होता है। मेकअप की बात करें तो इसके लिए ज्यादातर हम लिपस्टिक लगाना ज्यादा पसंद करते हैं।

लिपस्टिक के कलर को चुनने के लिए आपको सबसे पहले आउटफिट के रंग को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है। खासकर पिंक कलर के कपड़ों के साथ हम लिपस्टिक के कलर को नहीं चुन पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ लिपस्टिक शेड्स के आरे में जो खासकर गुलाबी रंग के कपड़ों के साथ बेहद खूबसूरत लुक देने में सहायता करते हैं। 

न्यूड ब्राउन कलर लिपस्टिक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet) 

ब्राउन टोन वाले लिप शेड पसंद करती हैं तो इस तरीके के पिंकिश ब्राउन यानी वार्म शेड के ब्राउन को होंठों पर लगा सकती हैं। बता दें कि यह शेड फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन के साथ बेस्ट लुक देने में सहायता करता है।

इसे भी पढ़ें :  सफेद रंग के कपड़ों के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये शेड्स, हर स्किन टोन के लिए रहेंगे बेस्ट

ब्लश पिंक कलर 

blush pink lips

नेचुरल और हल्की शाइन वाले लिप कलर को पसंद करती हैं तो इस तरीके के मीडियम शेड के ब्लश पिंक कलर को लिपस्टिक के लिए चुन सकती हैं। बता दें कि यह शेड पिंक के सभी डार्क और हल्के कलर टोन के कपड़ों के साथ-साथ अन्य कई कलर कॉम्बिनेशन के साथ भी बेस्ट लुक देने में मदद करता है।

पीच कलर लिपस्टिक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

सनकिस्ड लुक आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी दिन के समय लाइट पिंक कलर के कपड़े पहन रही हैं तो इस तरह के ऑरेंज टोन वाले पीची पिंक कलर लिपशेड को चुन सकती हैं। इसमें आप लिपस्टिक के लिए मैट फिनिश लुक को ही चुनें। 

इसे भी पढ़ें : ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका

ग्लॉसी पिंक कलर लिपस्टिक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

सटल और नेचुरल लुक आजकल काफी पसंद किया जाने लगा है और इसमें आपको ज्यादातर शाइनी बेस मेकअप के साथ लिपस्टिक के लिए ग्लॉस को चुना जा सकता है। ग्लॉस लगाने से पहले आप मैट पिंक कलर या साटन फिनिश वाली लिपस्टिक को चुन सकते हैं।

 

अगर आपको गुलाबी रंग के कपड़ों के साथ लगाने के लिए लिपस्टिक के ये खास शेड्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।