बालों के लिए पेट्रोलियम जैली के हैक्स

सर्दियों के आते ही ठंडी हवाओं से त्वचा और बाल प्रभावित होने लग जाते हैं। ऐसे में पेट्रोलियम जैली के इस्तेमाल से त्वचा और बालों दोनों की केयर की जा सकती है। जाहिर है, आप सोच रही होंगी कि पेट्रोलियम जैली तो त्वचा पर इस्तेमाल की जाती है तो बालों पर इसका प्रयोग कैसा किया जा सकता है।
मगर हम आपको बता दें कि पेट्रोलियम जैली त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत लाभदायक है। इतना ही नहीं, पेट्रोलियम जैली से जुड़े कई हेयर हैक्स हैं, जो आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैं।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि त्वचा के अलावा पेट्रोलियम जैली को आप अपने बालों पर कैसे इस्तेमाल कर सकती हैं-

छोटे बालों को मैनेज करने में मददगार
फॉरहेड पर बनी हेयरलाइन के करीब आमतौर पर सभी के छोटे-छोटे बाल होते हैं। बालों को कितना भी अच्छी तरह से कॉम्ब कर लिया जाए यह छोटे बाल पकड़ में ही नहीं आते हैं और इन्हें मैनेज करना भी बहुत मुश्किल हेता है। लेंथ कम होने के कारण इन पर क्लिप का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता है। ऐसे में यह हेयरस्टाइल को खराब करते हैं और लुक्स को बिगाड़ते हैं। आप इन छोटे-छोटे बालों को पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल कर अन्य बालों संग चिपका सकती हैं। इसके लिए आपको अपने कॉम्ब में थोड़ी सी पेट्रोलियम जैली लगानी होगी और फिर उससे बालों कॉम्ब करना होगा। इससे छोटे बाल अन्य बालों के साथ चिपक जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बालों में लगाएं नींबू का रस और एलोवेरा जैल, होंगे 3 जबरदस्त फायदे
त्वचा का हेयर कलर से बचाव
बालों में जब भी हेयर कलर का यूज किया जाता है तो थोड़ा बहुत कलर माथे और कान पर भी लग जाता है। कई बार तो यह कलर इतना स्ट्रॉन्ग होता है कि साधारण शैंपू वॉश से भी नहीं जाता है। ऐसे में बेशक आपके बाल काले हो जाएं मगर हेयर कलर के त्वचा पर धब्बे आपकी सुंदरता को प्रभावित कर देते हैं। यदि आप चाहती हैं कि बालों में अच्छे से कलर भी लग जाए और त्वचा पर कलर के धब्बे भी नजर न आएं तो इसके लिए कलर लगाने से पहले कानों और फॉरहेड पर थोड़ी सी पेट्रोलियम जैली (पेट्रोलियम जैली के फायदे) लगा लें। इससे यदि कलर त्वचा पर लग भी जाता है तो साधारण शैंपू वॉश से साफ भी हो जाता है।
पेट्रोलियम जैली से बनाएं मस्कारा
बाजार में आपको बहुत सारे ब्रांड में ट्रांसपेरेंट मस्कारा मिल जाएगा। मगर यदि आप मस्कारा खरीदने में अपने पैसे खर्च करना नहीं चाहती हैं तो आप पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल मस्कारे के रूप में कर सकती हैं। इससे आपकी आईलैशेज बड़ी और खूबसूरत नजर आएंगी और बेस्ट बात तो यह है कि इससे आईलैशेज की ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी।

हेयर जैल की तरह करें यूज
आप पेट्रोलियम जैली का इस्तेमाल हेयर जैल (होममेड हेयर जैल) की तरह भी कर सकती हैं। आप चाहें तो प्रेट्रोलियम जैली से हेयर स्प्रे बनाकर भी बालों को सेट कर सकती हैं। इसके लिए आपको यह विधि अपनानी चाहिए-
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच पेट्रोलियम जैली
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल
- 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
इसे जरूर पढ़ें: त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी वरदान है ग्लिसरीन, इस तरह करें इस्तेमाल
विधि
इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से एक बाउल में मिक्स करें और स्प्रे बॉटल में भर लें। इसके बाद आपको जब भी बालों को सेट करने की जरूरत महसूस हो तो आप इस स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बनाएं हेयर मास्क
सर्दियों के मौसम में बाल जरूरत से ज्यादा ही रूखे हो रहे हैं तो आपको बालों में पेट्रोलियम जैली से बना हेयर मास्क लगना चाहिए। मगर इस हेयर मास्क को केवल बालों की लेंथ पर लगाएं। इसे बालों की जड़ों पर लगाने से बचें। इस हेयर मास्क की विधि इस प्रकार है-
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच कोकोनट ऑयल
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जैल
- 1 छोटा चम्मच पेट्रोलियम जैली
- 1 विटामिन-E कैप्सूल
विधि
चारों सामग्रियों को एक बाउल में डालें और अच्छे से मिक्सर करें। इस पेस्ट को बालों की लेंथ पर अच्छी तरह से लगाएं और 30 मिनट बाद बालों में शैंपू कर लें। यदि एक बार में बाल अच्छी तरह से वॉश न हो तो इसे दोबारा से शैंपू से वॉश करें।
यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी ब्यूटी हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।