पपीते से बना फेस पैक त्वचा के रूखेपन को कर सकता है खत्म, चेहरा दिखेगा खिला हुआ

खूबसूरत दिखने की चाह तो हर महिला में होती है। इसके लिए वे तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही कई महंगे स्किन ट्रीटमेंट की मदद भी लेती हैं। बात अगर सर्दियों की करें तो इस मौसम में अक्सर महिलाओं की त्वचा ड्राई होने लगती है। बता दें कि सर्दियों में त्वचा का ड्राई होना एक बेहद आम बात होती है, लेकिन इससे बचने के लिए आपको स्किन का खास ख्याल रखना भी जरूरी होता है। त्वचा के रूखेपन को खत्म करने के लिए आपको स्किन केयर रूटीन को अपग्रेड करना जरूरी होता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं घर में आप कैसे पपीते का इस्तेमाल करके त्वचा में सर्दियों के दौरान होने वाली ड्राईनेस को कम कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।
आइये जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका और इसके फायदे।
बनाने का तरीका
- फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छी तरह से मिक्सर की मदद लेकर मैश कर लें।
- इसके बाद इसमें आप 2 से 3 चम्मच कच्चे दूध और 1 से 2 चम्मच शहद की मिलाएं।
- इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर ब्रश की मदद से लगा लें।
इसे भी पढ़ें : इन अलग-अलग तरीकों से चेहरे पर कर सकती हैं गुड़हल के फूल का इस्तेमाल
- करीब 20 मिनट के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी की मदद से धो लें और फेस मॉइस्चराइजर को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं।
- ऐसा करने से चेहरे की त्वचा ड्राई नहीं होगी।
- आप ये फेस पैक हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
फेस पैक के फायदे
- पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
- साथ ही ये फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
- कच्चा दूध स्किन को पोषण देने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें : Skin Care Tips : फेस वॉश के बाद स्किन केयर करना क्यों होता है जरूरी जानें
- इसमें मौजूद तत्व चेहरे की त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करती हैं।
- इसके अलावा कच्चा दूध स्किन को टोन करने के लिए बेहद लाभदायक होता है।
- साथ ही ये स्किन में नमी को लॉक कर देता है, जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है।
- शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। (घर पर मॉइस्चराइजर कैसे बनाएं)
- साथ ही ये चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने का काम भी करता है।
इसी के साथ अगर आपको हमारा बताया ये ड्राई स्किन के लिए पपीते से बना फेस पैक पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। साथ ही ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।