Moisturizer Hack : इन तीन चीजों से बनाएं होममेड मॉइस्चराइजर, त्वचा रहेगी कोमल

(How To Make Moisturizer For Face At Home) इस बदलते मौसम में त्वचा का ख्याल रखना खाना खाने जितना जरूरी हो गया है।
ऐसे में महिलाएं अपनी त्वचा को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित दिखाई देती हैं।
इसके लिए महिलाएं कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी मार्केट से खरीद लेती हैं और ट्राई करती हैं।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी का कहना है कि अब आप घर पर मौजूद चीजों से नेचुरल मॉइस्चराइजर बना सकती हैं।
रेनू जी बताती हैं कि होममेड मॉइस्चराइजर बनाने के लिए नारियल का तेल, हल्दी और नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आइए जानते हैं मॉइस्चराइजर को बनाने का तरीका और इसके फायदे।
आवश्यक सामग्री (Ingredients To Make Homemade Moisturizer)
- एक छोटा टुकड़ा कच्ची हल्दी
- 2 से 3 चम्मच नारियल का तेल
- 2 विटामिन-ई के कैप्सूल
इसे भी पढ़ें : Manicure At Home : 15 रुपए में करें घर पर मौजूद इन चीजों से मैनीक्योर ,एक्सपर्ट से जानें
बनाने का तरीका (How To Make Homemade Moisturizer)
- मॉइस्चराइजर बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी को मिक्सी में पीस लें।
- इसके बाद आप इसमें नारियल का तेल डालें।
- नारियल के तेल को डालने के बाद आप इसमें विटामिन-ई के कैप्सूल को डालें।
- इन तीनों को अच्छी तरह से मिला दें।
- इसके बाद आप इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- ध्यान रहें कि आप इसे अच्छी तरह से किसी डब्बे में बंद करके रखें।
- ऐसा करने से मॉइस्चराइजर के अंदर ऑक्सीजन नहीं जाएगा।
- साथ ही बना हुआ मॉइस्चराइजर लंबे समय तक खराब नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें : Skin Care Tips : फेस वॉश के बाद स्किन केयर करना क्यों होता है जरूरी जानें
मॉइस्चराइजर के फायदे (Benefits Of Turmeric And Coconut Oil)
- हल्दी में मौजूद तत्व त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
- हल्दी में भरपूर मात्र में एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाया जाता है जो त्वचा को मुहांसों और दाग-धब्बों से बचाता है।
- साथ ही हल्दी का इस्तेमाल क्लींजर की तरह भी किया जाता है।
- नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व त्वचा में किसी भी तरह के इन्फेक्शन को दूर भगाने में बेहद लाभदायक साबित होते है।
- नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मददगार साबित होता है।
- विटामिन-ई स्किन में मौजूद सेल्स को जीवनदान देने में मदद करता है।
कोशिश करें कि आप एक्सपर्ट द्वारा बताई गई इन टिप्स को फॉलो करें और अपने घर मौजूद चीजों से करें अपनी स्किन को मॉइस्चराइज।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करें।
ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।