Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:13 AM IST

Black Neck : संतरे के छिलके से दूर हो सकता है गर्दन का कालापन, जानें तरीका

त्वचा को कालेपन से बचाने और ग्लोइंग बनाने के लिए आपको स्किन केयर पर खास देना चाहिए। इसके लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2023-03-10, 18:07 IST
orange peel scrub to reduce blackness of neck in hindi

खूबसूरत त्वचा पाना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम कई तरह के स्किन केयर रूटीन की भी मदद लेते हैं। वहीं चेहरे के साथ-साथ शरीर के बाकी हिस्सों को भी देखभाल करने की जरूरी होती है। ऐसे ही कई बार हम और आप काली पड़ी गर्दन को लेकर रहते हैं और इसके लिए न जाने कितने ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। 

बता दें कि केमिकल से भरे ये प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा से कालेपन को हटाने के जगह बढ़ा भी सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं संतरे के छिलके के इस्तेमाल से कैसे करें ताकि गर्दन पर मौजूद कम हो सके। साथ ही बताएंगे संतरे के छिलके के फायदे।

आवश्यक सामग्री 

  • गुलाब जल 
  • संतरे के छिलके 
  • नारियल का तेल

orange peel

 इसे भी पढ़ें : त्वचा पर मलाई लगाएं और पाएं अद्भुत फायदे

संतरे के फायदे 

  • संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। 
  • साथ ही ये त्वचा को मुलायम रखने के काम आता है। (ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स)
  • त्वचा के कालेपन को कम करने में मदद करता है।

गुलाब जल 

  • गुलाब जल पोर्स का साइज बड़ा होने से रोकता है।
  • बता दें कि यह त्वचा पर एक नेचुरल टोनर का काम करता है।
  • गुलाब जल त्वचा को लचीला बनाने में मदद करता है।

नारियल के तेल के फायदे

  • नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व त्वचा में किसी भी तरह के इन्फेक्शन को दूर भगाने में बेहद लाभदायक साबित होते है।
  • साथ ही नारियल का तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो होंठों को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मददगार साबित होता है। 

black neck

  इसे भी पढ़ें : Black Hand Treatment: हाथों का कालापन दूर करने का तरीका जानें

कैसे करें इस्तेमाल ?

  • गर्दन के कालेपन को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में गुलाब जल डालें
  • गुलाब जल को कॉटन की मदद से  गर्दन पर लगाएं
  • इसके बाद संतरे के छिलके में थोड़ा सा नारियल का तेल डालें।
  • संतरे के छिलके पर लगे नारियल के तेल को हलके हाथों से गर्दन के कालेपन में मसाज करें।
  • लगाने के लिए आप किसी की सहायता ले सकती हैं।
  • करीब 15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। (टैनिंग कम करने के उपाय)
  • अब कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
  • इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 से 4 बार तक कर सकती हैं।
  • लगातार इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा साफ और निखरी नजर आएगी।

 

अगर आपको काली गर्दन को साफ करने की ये टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।