Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

Black and Dry Lips: काले और फटे होंठों के लिए घर पर बनाएं यह 'लिप मैजिक'

आज हम आपको काले और फटे होंठों के लिए एक आसान और असरदार उपाय बता रहे हैं। नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉ. नवनीत कौर भाटिया के अनुसार, चुकंदर और पेट्रोलियम जेली का मिश्रण 'लिप मैजिक' होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करके प्राकृतिक गुलाबी रंगत लौटाता है। यह नुस्खा पिगमेंटेशन कम करके एक हफ्ते में ही होंठों को मुलायम और चमकदार बना सकता है।
Updated:- 2026-01-26, 23:30 IST
black lips ko pink kaise kare

क्‍या काले, फटे और डल होंठों के कारण चेहरे की खूबसूरती कम हो गई है?
क्‍या आप काले होंठों को गुलाबी बनाने वाले घरेलू उपाय की तलाश में हैं?
अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि इस आर्टिकल में बताया आसान और सस्‍ता देसी नुस्‍खा आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसी सिपंल रेमेडी बताने जा रहे हैं, जिसे रोज लगाने के बाद आप अपने होंठों में सिर्फ एक हफ्ते में ही बदलाव देख सकती हैं। इस उपाय के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्‍टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट का कहना है कि बदलते मौसम, धूप, डिहाइड्रेशन, स्मोकिंग या केमिकल-युक्त लिप प्रोडक्ट्स के कारण होंठों की नेचुरल पिंकनेस खत्म हो जाती है और वे डल व बेजान दिखने लगते हैं। अगर आप भी काले, फटे और रूखे होंठ से परेशान हैं, तो इस लिप मैजिक को जरूर ट्राई करें। आइए इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में जानते हैं।

lip magic for black lips

चुकंदर + पेट्रोलियम जेली = Lip Magic

  • यह नेचुरल कॉम्बिनेशन होंठों की गहराई से देखभाल करता है और अंदर से रिपेयर करने में मदद करता है।
  • छोटे से चुकंदर को अच्‍छी तरह से धो लें।
  • फिर इसका रस निकाल लें।
  • इसमें बराबर मात्रा में पेट्रोलियम जेली मिलाएं।
  • रात को सोने से पहले होंठों पर लगाएं।
  • इस लिप मैजिक को आप रोज इस्‍तेमाल करें।

लिप मैजिक के फायदे

  • यह फटे और पपड़ीदार होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और खोई हुई नमी को वापस लाता है।
  • ठंड, तेज धूप और डिहाइड्रेशन से हुई ड्राइनेस को ठीक करता है, जिससे होंठ लंबे समय तक सॉफ्ट और स्मूद बने रहते हैं।
  • होंठों पर जमी काली परत और पिगमेंटेशन को धीरे-धीरे कम करता है और नेचुरल कलर को निखारता है।
  • होंठों की नेचुरल पिंक टोन लौटाने में मदद करता है, जिससे वे ज्यादा हेल्दी और फ्रेश नजर आते हैं।
  • यह उपाय तुरंत सॉफ्टनेस देने के साथ-साथ लंबे समय तक हेल्दी ग्लो देता है, जिससे होंठ गुलाबी, मुलायम और खूबसूरत दिखने लगते हैं।

black and crack lips remedy

चुकंदर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे होंठों में नेचुरल गुलाबी रंग आता है। पेट्रोलियम जेली नमी को लॉक कर होंठों को अंदर से हील करती है। दोनों मिलकर बेजान और काले होंठों को मुलायम, गुलाबी और हेल्दी बना देते हैं।

यह भी पढ़ें- Pink Lips Tips: फटे और ग्रे होठों के लिए आजमाएं ये खास उपाय, मिलेगा नेचुरल पिंक ग्लो

यह भी पढ़ें- लिपस्टिक से पहले होंठों पर भूलकर भी न लगाएं ये 4 चीजें, नहीं तो खराब हो जाएगा आपका लुक

यह नुस्खा पूरी तरह नेचुरल, किफायती और असरदार है, लेकिन इसका असली राज नियमितता है। अगर आप इसे रोज इस्तेमाल करेंगी, तो आपको एक हफ्ते में ही असर दिखाई देने लगेगा और कुछ ही समय में होंठों की खोई हुई खूबसूरती वापस लौट आएगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।