लिपस्टिक से पहले होंठों पर भूलकर भी न लगाएं ये 4 चीजें, नहीं तो खराब हो जाएगा आपका लुक

महिलाओं के लिए लिपस्टिक बेहद जरूरी वस्तु में से एक है। कॉस्मेटिक के आइटम में यदि लिपस्टिक ना हो तो मेकअप किट थोड़ी अधूरी लगती है। वहीं लिपस्टिक चेहरे पर चार चांद भी लगा देती है, लेकिन महिलाओं को पता ही नहीं है कि लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर किन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वरना इससे लिपस्टिक खराब हो सकती है या चेहरे का लुक बिगड़ सकता है। यदि आप भी इसके बारे में जानना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर क्या नहीं लगना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर क्या ना लगाएं?
अगर आप परफेक्ट और लॉन्ग लास्टिक लिपस्टिक लुक चाहती हैं तो भूल कर भी नीचे दी गई निम्न चीजों का इस्तेमाल अपने होंठों पर ना करें। अक्सर महिलाएं लिपस्टिक लगाने से पहले वैसलीन या बहुत ज्यादा चिकना तेल जैसे नारियल का तेल या बादाम का तेल अपने होंठों पर लगा लेती हैं जबकि ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है।

बता दें कि यदि आप मैट या लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रही हैं तो वैसलीन या नारियल के तेल के ऊपर यह लिपस्टिक नहीं टिकेगी बल्कि तुरंत फैलना शुरू कर देगी और बहुत जल्दी उतर भी जाएगी। ऐसे में आप वैसलीन या नारियल के तेल के अलावा अपने होंठों को मॉइश्चराइज करने के लिए हल्के और जल्दी सोंखने वाले लिप बाम का उपयोग कर सकती हैं। बता दें लिपस्टिक लगाने से पहले अतिरिक्त बाम को टिशू पेपर से हटा दें।
इसे भी पढ़ें - लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर जरूर लगाएं ये 4 चीजें, मुलायम और स्वस्थ रहेंगे आपके Lips
कुछ महिलाएं होंठों पर वही क्रीम का इस्तेमाल कर लेती है जो वे चेहरे पर लगाती हैं। फेस क्रीम अक्सर होंठों की त्वचा के लिए बहुत भारी और चिकनी होती है। ऐसे में लिपस्टिक की सतह पर बैठ नहीं पाती और जल्दी फैल जाती है। ऐसे में होंठों के लिए केवल लिप बाम का इस्तेमाल करें।

कंसीलर या फाउंडेशन एक अच्छा बेस बनाता है, लेकिन यदि इसे होंठों पर मोटी परत के रूप में लगाया जाए तो परेशानी हो सकती है। यह होंठों के कॉर्नर पर जमा होता है साथ ही इसके कारण लिपस्टिक का रंग बदल जाता है और होंठों को बहुत ज्यादा सूखा बना सकता है। ऐसे में यह आपके होंठों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
महिलाओं को अपने होंठों पर लिप प्लंपर का इस्तेमाल भी नहीं लगाना चाहिए। बता दें कि ये होंठों में रक्त संचार को बढ़ाने के लिए हल्की जलन पैदा करता है। ऐसे में लिपस्टिक लगाने से तुरंत पहले इसका उपयोग करने से आपके होंठ सेंसिटिव हो सकते हैं और मैट लिपस्टिक को सेट नहीं होने देते हैं।
इसे भी पढ़ें - Makeup Tips And Tricks: बार-बार होंठों के किनारे से फैल जाती है Lipstick, इन टिप्स और ट्रिक्स से मिलेगी मदद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।