सर्दियों में पाना चाहती हैं ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन तो इन तेल की मदद करें चेहरे की मसाज

सर्दियों के मौसम में अगर चेहरे की अच्छी तरह केयर न की जाए तो त्वचा का ग्लो कम हो जाता है साथ ही ये काला भी नजर आता है। चेहरे को ग्लो वापस लाने और कालापन दूर करने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं लेकिन, कई बार आपको निराशा ही हाथ लगती हैं। वहीं अगर आप सर्द मौसम में ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाना चाहती हैं तो आप तेल से चेहरे की मसाज कर सकती हैं। तेल से मसाज करने से जहां चेहरे का कालापन साफ होगा तो वहीं चेहरे पर ग्लो भी आएगा साथ ही स्किन सॉफ्ट भी रहेगी।
ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन किस तेल से चेहरे की मसाज करें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमें कुछ तेल के बारे में बताया साथ ही ये भी बताया कि किस तरह चेहरे के कालापन को साफ़ करने के लिअ आप इस तेल का इस्तेमाल करें।
नारियल तेल, चमेली का तेल, टी ट्री ऑयल से करें चेहरे की मसाज

आवश्यक सामग्री
- नारियल तेल -1 चम्मच
- चमेली का तेल - 1 चम्मच
- टी ट्री ऑयल - 1 चम्मच
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी लें
- इसमें सभी तेल को सही मात्रा में मिक्स करें
- इसके बाद चेहरे पर इस तेल से मसाज करें।
- 15 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धोएं
- इसके बाद फेस वॉश का इस्तेमाल करें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर करें बॉडी मसाज, मिल सकते हैं ये जबरदस्त लाभ
बादाम रोगन ऑयल, विटामिन ई ऑयल और रोजमेरी ऑयल का करें इस्तेमाल

आवश्यक सामग्री
- बादाम रोगन ऑयल -1 छोटा चम्मच
- विटामिन ई ऑयल - 1 चम्मच
- रोजमेरी ऑयल - 1 चम्मच
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में इन सभी तेल को मिक्स करें।
- इसके बाद चेहरे पर अप्लाई करे।
- इसके बाद चेहरे को रुई की मदद से साफ़ करें
- 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को फेस वॉश की मदद से धोएं
- इस उपाय को हफ्ते में 3 दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें- चांद-सी चमकेगी त्वचा जब इन चीजों की मदद से करेंगी चेहरे की मसाज
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये नुस्खा पसंद आया हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit-freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।