स्वस्थ और चमकती त्वचा के लिए इस तरह बनाएं फेस पैक

इन त्योहारों के सीजन में हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा साफ और निखरी निखरी नजर आए। ऐसी निखरी, साफ और स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी है कि हम अपनी त्वचा की देखभाल करें। अगर आप अपनी त्वचा की देखरेख करना चाहती हैं तो सबसे बेहतर उपाय है घरेलू नुस्खें। इसलिए आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसा फेस पैक जो आपकी त्वचा को हेल्दी भी रखेगा और साफ भी करेगा।
ओटमील, हल्दी और चंदन का फेस पैक

ओटमील हमारी स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ साथ कई फायदे भी देता है। यह हमारे चेहरे से ड्राई और डेड स्किन को हटाता है। हम ओटमील का इस्तेमाल हर तरह की स्किन के लिए कर सकते हैं बस उसमें मिलाई जाने वाली सामग्री में बदलाव होता रहता है। ऐसे ही आज हम आपको चमकती और स्वस्थ त्वचा के लिए ओटमील से बने फेस पैक का नुस्खा बताने वाले है।
सामग्री
- ओटमील- 1 चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- चंदन- 1 चम्मच
- पानी- जरूरत अनुसार
इसे जरूर पढ़ें-दमकती त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, एक्सपर्ट से लें टिप्स
विधि
- एक कटोरी लें और उसमें चारों चीजों की अच्छे से मिक्स कर के एक पेस्ट बना लें।
- जब पेस्ट बना जाए तो उसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने के लिए रहने दें।
- फेस पैक सूख जाए तो उसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
- देखिए कैसे निखार आता है आपके चेहरे पर।
- आप इस पेस्ट को हफ्ते में 2 से 3 दिन लगा सकती हैं।
ओटमील के फायदे

ओटमील सेहत के साथ साथ हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। यह खुजली की समस्या, अनईवन स्किन टोन से छुटकारा, एक्ने जैसी स्किन समस्याओं को कम करता है। साथ ही यह सनबर्न से भी हमारी स्किन को प्रोटेक्ट करता है।
हल्दी के फायदे
हल्दी हमारे लिए एक वरदान है क्योंकि यह शरीर के अंदर और बाहर दोनों तरह की समस्याओं को खत्म करती है। हल्दी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इंफेक्शन को दूर रहते हैं। साथ ही हमारे घाव भी भरती है।
चंदन के फायदे

चंदन हमारे चेहरे को ठंडक पहुंचाता है साथ ही इसमें एंटी टैनिंग गुण होते हैं जो हमारी स्किन को टैनिंग से बचाता है। यह स्किन के रैशेज, रेडनेस, पिम्पल्स जैसी समस्याओं को दूर करता है और चेहरे को साफ करता है।
इसे जरूर पढ़ें-इस 1 नुस्खे से 15 मिनट में आएगी चेहरे पर चमक
हम इसी तरह स्किन और ब्यूटी से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।