आपके हाथों का ख्याल रखेंगे ओटमील से बना ये होममेड सोप

हाथों का ख्याल रखने के लिए अक्सर महिलाएं हैंड क्रीम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन सिर्फ हैंड क्रीम ही आपके हाथों का पूरी तरह से ख्याल नहीं रख सकती है। दरअसल, हैंड क्रीम को दिन में एक या दो बार इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हाथों को हम कई बार वॉश करते हैं। ऐसे में अगर हार्श केमिकल युक्त सोप या लिक्विड हैंड वॉश का इस्तेमाल किया जाता है, तो इससे हाथों को नुकसान होता है। इतना ही नहीं, हाथ रूखे व डल नजर आते हैं।
अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं तो घर पर ही नेचुरल हैंड सोप तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप ओटमील की मदद ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही ओटमील की मदद से बनने वाले हैंड सोप के बारे में बता रहे हैं-
ऑलिव ऑयल और ओटमील से तैयार करें सोप

अगर आप अपने हाथों को रूखेपन से बचाना चाहती हैं तो कुछ ऑयल्स और ओटमील की मदद से साबुन को तैयार कर सकती हैं।
सामग्री
- 600 ग्राम जैतून का तेल
- 200 ग्राम नारियल का तेल
- 200 ग्राम डिस्टिल्ड वॉटर
- 100 ग्राम सोडियम हाइड्रॉक्साइड लाइ
- एक चम्मच ग्राउंड ओट्स
- 1 छोटा चम्मच शहद (1 चम्मच गर्म पानी के साथ मिक्स)
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक मिक्सिंग कंटेनर में डिस्टिल्ड वाटर डालें।
- अब वाटर में सोडियम हाइड्रॉक्साइड लाइ छिड़कें और पूरी तरह से घुलने तक हिलाएं। अब मिश्रण को ठंडा करने के लिए सुरक्षित स्थान पर एक तरफ रख दें।
- मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसमें जैतून का तेल और नारियल तेल डालें।
- अब इसमें पिसा हुआ ओट्स और पतला किया हुआ शहद डालें।
- कुछ सेकंड के लिए हिलाएं।
- अब अपने साबुन को कंटेनर में डालें।
- साबुन को कम से कम 24 से 48 घंटे के लिए कंटेनर में रखें।
- अब इसे अनमोल्ड करें और साबुन की शेप में काट लें।
इसे जरूर पढ़ें: बाजार से साबुन क्यों लाना, घर पर बनाएं इसे कुछ इस तरह
लैवेंडर और ओटमील से तैयार करें सोप

अगर आप चाहती हैं कि हर बार हाथ धोने के बाद भी वह लंबे समय तक महकते रहें तो ऐसे में आप इस होममेड सोपको तैयार करें।
सामग्री
- 9-10 औंस गोट्स मिल्क सोप बेस
- 1 चम्मच सूखे लैवेंडर फूल
- 1/4 कप क्विक कुक ओट्स
- 1/4 छोटा चम्मच लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले आप मिल्क सोप बेस को टुकड़ों में काटकर बाउल में डालें और इसमें ओट्स और लैवेंडर डालें।
- अब पिघलने तक माइक्रोवेव करें। इसमें केवल एक मिनट से थोड़ा अधिक समय लगना चाहिए।
- अब इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसे साबुन के सांचे में डालें और कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब आप इसे अनमोल्ड करें और साबुन की शेप में काटें।
नोट- आप चाहें तो लैवेंडर की जगह वेनिला एसेंशियल ऑयल या लेमन एसेंशियल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
ग्लिसरीन सोप बेस और ओट्स की मदद से बनाएं साबुन

अगर आप बेहद कम सामग्री की मदद से आसान तरीके से सोप बनाना चाहती हैं तो यह तरीका आपको अवश्य पसंद आएगा।
आवश्यक सामग्री-
- 2 पाउंड शिया बटर ग्लिसरीन सोप बेस
- 1 कप ऑर्गेनिक रोल्ड ओट्स
- 2 बड़े चम्मच कच्चा शहद
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले 1 कप ऑर्गेनिक रोल्ड ओट्स लेकर उसे महीन पाउडर बना लें।
- अब 2 पाउंड शिया बटर ग्लिसरीन सोप बेस को टुकड़ों में काट लें।
- बेस को माइक्रोवेव-सेफ बाउल में रखें और माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए गरम करें। पूरी तरह से पिघलने तक 10 सेकंड के अंतराल पर दोहराएं।
- पिघले हुए साबुन के बेस में ओटमील का पाउडर और 2 बड़े चम्मच कच्चा शहद डालकर मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को साबुन के सांचे में डालें।
- अब इसे कुछ घंटों के लिए सेट होने दें और फिर साबुन को मोल्ड से बाहर निकालकर काट लें।
- तो अब आप भी ओटमील की मदद से घर पर सोप बनाएं और अपने हाथों की खूबसूरती को बनाए रखें।
इसे जरूर पढ़ें:दूध और गुलाब से बनाएं यह होममेड नेचुरल साबुन, त्वचा दमकती रहेगी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।