नवंबर में बनने वाली हैं दुल्हन, तो घर पर 3 चीजों से बनाएं DIY फेस पैक; चांद सा चमकेगा चेहरा

ज‍िन लड़क‍ियों की शादी होने वाली है, वे चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए चावल के आटे, चुकंदर के रस और गुलाब जल से DIY फेस पैक बना सकती हैं। यह स्‍क‍िन को कुदरती निखार देने का आसान तरीका हो सकता है।
Updated:- 2026-11-01, 13:17 IST
bridal skin care

नवंबर का महीना शादी के सीजन के लिए खास होता है। इस दौरान कई लड़कियां दुल्हन बनने की तैयारी कर रही होती हैं। शादी के दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसका चेहरा साफ और खिला-खिला नजर आए। इसके लिए कपड़ों, ज्वेलरी और मेकअप के साथ स्किन का ध्यान भी वे खूब रखती हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है क‍ि आप इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदें ही।

आप घर में मौजूद कुछ चीजों से भी आप फेस पैक बना सकती हैं। इसके लि‍ए चावल का आटा, गुलाब जल और चुकंदर का रस चाह‍िए होगा। अगर आपकी शादी नवंबर में है, तो इसे आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके बारे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव बता रही हैं-

bridal skin care (1)

image credit- magnific

ब्राइडल फेस पैक बनाने के लिए चाहिए ये 3 चीजें

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी। ये हैं-

  • चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच
  • गुलाब जल- जरूरत के हिसाब से
  • चुकंदर का रस- 1 छोटा चम्मच

ध्यान रखें कि चुकंदर का रस ताजा हो।

यह भी पढ़ें- Bridal Glow के लिए क‍िचन में रखी ये 4 चीजें आजमाएं, शादी से पहले स्क‍िनकेयर में आएंगी काम

घर पर इस तरह तैयार करें फेस पैक

इस फेस पैक को बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको ज्यादा समय या किसी खास सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे बनाने के लि‍ए सबसे पहले-

  • एक साफ कटोरी लें।
  • अब इसमें एक बड़ा चम्मच चावल का आटा डालें।
  • अब इसमें एक छोटा चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं।
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल डालते हुए सारी चीजों को मिला लें।
  • जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे चेहरे पर लगाने के लिए रख लें।

ध्यान रखें कि पेस्ट न बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा। ऐसा पेस्ट बनाएं जिसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके।

चेहरे पर फेस पैक लगाने का सही तरीका क्‍या है?

फेस पैक तैयार होने के बाद इसे लगाने का तरीका भी सही होना चाहिए। सबसे पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें, ताकि धूल और गंदगी हट जाए। इसके बाद चेहरे पर इस पेस्ट को पतली लेयर में लगाएं।

  • आंखों और होंठों के आसपास फेस पैक न लगाएं।
  • सूखने पर चेहरे को रगड़कर साफ न करें।
  • नॉर्मल पानी से धीरे-धीरे चेहरे काे धो लें।

bridal skin care (2)

image credit- magnific

इन बातों का रखें ध्यान

शादी से पहले स्किनकेयर में नए-नए नुस्खे आजमाने से बचना चाहिए। खासकर अगर आपकी स्‍क‍िन जल्दी रेड हो जाती है या किसी चीज से जलन होती है, तो ज्यादा सावधानी रखें।

  • फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट करें।
  • अगर खुजली, जलन या रेडनेस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।
  • चेहरे पर कट, घाव या जलन वाली जगह पर इसे न लगाएं।
  • शादी से ठीक एक दिन पहले कोई नया फेस पैक ट्राई न करें।
  • स्किन से जुड़ी कोई द‍िक्‍कत हो तो एक्‍सपर्ट की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले चेहरे पर चाहिए ब्राइडल ग्लो? किशमिश-केसर का पानी करेगा कमाल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

FAQ
शादी से पहले चेहरे पर निखार लाने के लिए कौन सा DIY फेस पैक लगाएं?
शादी से 2-3 हफ्ते पहले आप चावल के आटे, चुकंदर के रस और गुलाब जल से बना होममेड फेस पैक लगा सकती हैं। यह त्वचा को प्राकृतिक रंगत और नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है।
दुल्हन के लिए चुकंदर और चावल के आटे का फेस पैक कैसे फायदेमंद है?
चावल का आटा चेहरे की डेड स्किन हटाकर एक्सफोलिएट करता है, जबकि चुकंदर का रस स्किन को नेचुरल पिंक ग्लो देता है। गुलाब जल त्वचा को तरोताजा और मॉइश्चराइज रखता है।
क्या चुकंदर के रस का फेस पैक रोज इस्तेमाल कर सकते हैं?
नहीं, इसे रोजाना लगाने के बजाय हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 बार इस्तेमाल करना काफी होता है। चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।