दिनभर धूल और प्रदूषण से स्किन डल होने लगती है। ऐसे में आपको अपने चेहरे को साफ रखना जरूरी हो जाता है। अगर आप भी रोजाना अपने चेहरे को पानी या फिर फेस वॉश से साफ करके सोती हैं तो अब इसकी जगह पर आप फेस पैक भी लगा सकती हैं। इससे स्किन में ग्लो आएगा साथ ही स्किन हाइड्रेट हो जाएगी। इन फेस पैक को आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं जो केमिकल फ्री होंगे।
टमाटर फेस पैक
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा टैनिंग की समस्या हमारी स्किन पर देखने को मिलती हैं। ऐसे में आप टमाटर के फेस पैक को लगाकर इससे छुटकारा पा सकती हैं।
सामग्री
- टमाटर का रस- 3 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरी लें।
- इसमें टमाटर का रस और शहद डालें।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद रात में इसे फेस पर लगाएं।
- फिर 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
- इस फेस पैक आप रोजाना अपनी स्किन पर लगा सकती हैं।
टिप्स: इस फेस पैक को फ्रेश बनाएं और फेस पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: त्वचा दिखेगी जवां, करें इन फेस पैक का इस्तेमाल
एलोवेरा और शहद फेस पैक
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो इसके लिए आप एलोवेरा और शहद का फेस पैक फेस पर अप्लाई कर सकती हैं। ये स्किन को हाइड्रेट करता है और शाइन बनाए रखता है।
सामग्री
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
- शहद- 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें।
- इसमें एलोवेरा जेल और शहद को मिक्स करें।
- अब इसे अपने फेस पर लगाएं और 30 मिनट के लिए लगे रहने दें।
- सोने से पहले पानी से साफ कर लें।
टिप्स: आप एलोवेरा को रोजाना अपने फेस पर अप्लाई कर सकती हैं। ये स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
खीरे से बना फेस पैक
गर्मियों में खीरा खाने के साथ-साथ फेस के लिए काफी अच्छा होता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखता है, साथ ही टैनिंग को भी दूर करता है। आप इसका फेस पैक रात में चेहरे पर लगा सकती हैं।
सामग्री
- खीरे का रस- 2 चम्मच
- मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले खीरे के रस और मुल्तानी मिट्टी को एक कटोरी में डालें।
- अब इसे अच्छे से मिक्स करें।
- फेस क्लीन करने के बाद अपने चेहरे पर लगाएं।
- फिर 30 मिनट के बाद पानी से इसे साफ कर लें।
- इसे आप रोजाना अपने फेस पर रात में लगा सकती हैं।
अगर आपको दिन में समय नहीं मिलता तो आप रात में इन फेस पैक को चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी। आपको ये टिप्स कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।