मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं 'नीम जैल'

आयुर्वेद में नीम का औषधि का दर्जा दिया गया है। त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी नीम का प्रयोग किया जाता है। बाजार में बहुत सारे ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आते हैं , जिनमें नीम का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर चेहरे पर मुंहासों की समस्या को दूर करने के लिए नीम बेहद लाभकारी है। अगर आप भी मुंहासों की समस्या से जूझ रही हैं और ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट की तलाश में हैं, जो इस समस्या में आपको राहत दे सके तो आप घर पर ही नीम जैल बनाएं।
नीम जैल बनाने की विधि बेहद आसान है। बेस्ट बात तो यह है कि बेहद कम खर्च में बनने वाले नीम जैल को आप कई दिनों तक स्टोर कर सकती हैं।नीम जैल का इस्तेमाल आप ओवरनाइट फेस पैक की तरह भी कर सकती हैं।
तो चलिए हम आपको बताते हैं घर पर नीम जैल बनाने की आसान विधि-
नीम फेशियल जैल
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच नीम पाउडर
- 1 छोटा चम्मच तुलसी पाउडर
- 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जैल
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
- 5 ड्रॉप्स टी-ट्री एसेंशियल ऑयल
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: मुंहासे के दाग दूर करेंगे ये 5 नुस्खे
विधि
- सबसे पहले नीम और तुलसी की पत्ती को धो कर धूप में सुखा लें।
- अब दोनों की पत्तियों से पाउडर तैयार कर लें।
- एक बाउल में एलोवेरा जैल लें।
- इस जैल में तुलसी और नीम पाउडर मिक्स करें।
- अब आप इस मिश्रण में विटामिन-ई कैप्सूल और टी-ट्री ऑयल मिक्स करें।
- इस मिश्रण को एक एयर टाइट डिब्बी में रखें।
नीम जैल के फायदे-
- नीम जैल एंटी बैक्टीरियल होता है और चेहरे पर मुंहासे की समस्या को कम करता है।
- नीम जैल को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से मुंहासे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।
- अगर आपकी स्किन बहुत अधिक ऑयली है तो नीम जैल लगाने से त्वचा पर ऑयल कम प्रोड्यूस होगा।
- नीम जैल में एलोवेरा और टी-ट्री एसेंशियल ऑयल होता है, जो त्वचा में कसाव बनाए रखता है और झुर्रियां नहीं पड़ने देता है।
- चहरे के मुंहासे दूर करने के साथ ही आप घमौरियों के इलाज के तौर पर भी नीम जैल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- नीम जैल लगाने से चेहरे पर ग्लो रहता है। अगर आप नीम जैल को ठंडा करके चेहरे पर लगाती हैं तो लार्ज पोर्स की दिक्कत भी दूर हो जाती है।
कैसे करें स्टोर-
आप नीम के जैल को 1 महीने तक स्टोर करके रख सकती हैं। इसे फ्रिज के अंदर ही रखें।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: मुंहासे दूर भगाने के लिए अपनाएं ये रामबाण नुस्खा
कैसे लगाएं नीम जैल-
नीम जैल को अपने बेड टाइम ब्यूटी रूटीन का हिस्सा बनाएं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले गुलाब जल से चेहरे की टोनिंग करें।
- अब आप आइस क्यूब्स से चेहरे की 5 मिनट मसाज करें।
- इसके बाद चेहरे पर नीम जैल को लगाएं।
- 5 मिनट चेहरे की मसाज करें और सो जाए।
- ऐसा करने पर सुबह तक मुंहासे की सूजन कम हो जाएगी।
- नियमित रूप से अगर आप चेहरे पर नीम का जैल लगाएंगी तो मुंहासे सूख जाएंगे।
नोट- अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है या बहुत अधिक ड्राई है तो नीम जैल का प्रयोग बिना त्वचा विशेषज्ञ के परामर्श के न करें।
यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।