herzindagi
makeup bronzer vs contour in hindi

मेकअप ब्रोंजर और कंटूर में क्या होता है अंतर? जानें

मेकअप करने के लिए सबसे पहले सही तकनीक को समझना बेहद जरूरी होता है ताकि आपका चेहरा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आए। साथ ही स्किन टाइप के हिसाब से ही प्रोडक्ट्स को खरीदना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-03-01, 12:47 IST

हर छोटे-बड़े फंक्शन के लिए हम और आप कई तरह के मेकअप लुक्स को ट्राई करना पसंद करते हैं और इसके लिए न जाने कितने ही तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स को भी खरीदते हैं। वहीं कई बार हम और आप मेकअप की ज्यादा जानकारी न होने के कारण कई प्रोडक्ट्स का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण हमारा चेहरा मेकअप करने के बाद भी डल और भद्दा नजर आने लगता है।

ऐसा ही 2 प्रोडक्ट्स हैं जिन्हें लेकर हम और आप कई बार काफी कंफ्यूज भी हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं ब्रोंजर और मेकअप कंटूर की। अगर आप भी इन्हीं 2 प्रोडक्ट्स को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं दोनों में क्या होता है अंतर और बताएंगे उससे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

 

दोनों का अंडरटोन

undertone

ब्रोंजर का अंडरटोन वार्म होता है, जो आपके चेहरे पर नेचुरल लुक क्रिएट करने में मदद करता है। वहीं कंटूर का अंडरटोन कूल या न्यूट्रल होता है और काफी हाइलाइट होकर चेहरे के ऊपर नजर आता है। (ओपन पोर्स के लिए क्या करें?)

 इसे भी पढ़ें : डबल चिन से हैं परेशान तो ये मेकअप टिप्स आएंगे आपके काम

कब करना चाहिए इस्तेमाल

मेकअप कंटूर का इस्तेमाल खासकर बोल्ड मेकअप लुक करते समय इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा हैवी मेकअप लुक करने के लिए भी मेकअप कंटूर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं ब्रोंजर का इस्तेमाल आप दिन के समय मेकअप लुक के लिए कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह देखने में बेहद लाइटवेट और नेचुरल नजर आता है। (जानें क्यों हो जाता है मेकअप मेल्ट)

यह विडियो भी देखें

  इसे भी पढ़ें : जानें क्या होता है क्लाउड स्किन मेकअप और इसे करने की आसान टिप्स

कैसा दिखता है लुक

narural look bronzer

बता दें कि ब्रोंजर आपके चेहरे को काफी सटल और सोबर नजर आता है। वहीं मेकअप कंटूर की हार्श लाइन्स चेहरे पर किए मेकअप पर काफी बोल्ड तरीके से वॉल्यूम डालने में मदद करती है। साथ ही कंटूर आपके फेस को एक शार्प लुक देने में मदद करता है।

 

अगर आपको बताई गई ये मेकअप टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।