चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करें पपीता और मुल्तानी मिट्टी, एक्सपर्ट ने बताया खास तरीका
-1766664232906.webp)
चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं पार्लर में कई तरह के ट्रीटमेंट लेती है। यही नहीं कुछ महिलाएं तो कई मेडिकल ट्रीटमेंट भी लेती है। ऐसे में अगर आप भी स्किन प्रॉब्लम को कम करना चाहती है और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में।
चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी और पपीता
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि सर्दियों में गाल फटने लगते हैं और स्किन पर रेशेज परेशानी होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी इन सभी समस्या का सामना कर रही हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घऱ पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आपके लिए एक खास पपीता और मुल्तानी मिट्टी वाला उपाय एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इससे आप कम समय में घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं। इस खास फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
-1766677453353.jpg)
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- पपीता
- मुल्तानी मिट्टी
- ऑलिव ऑयल
- रोज वॉटर
यह भी पढ़ें- शादी में बिना मेकअप के दिखेगी खूबसूरत, जब कुछ हफ्तों पहले लगाना शुरू कर देंगी दही से बना ये फेस पैक
फेसपैक बनाने का तरीका
- आप घर पर रहकर आसानी से पपीता और मुल्तानी मिट्टी से फेस पैक बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले पपीता को ब्लेंडर या मिक्सर में कद्दूकस कर लें।
- अब इसमें थोड़ा मुल्तानी मिट्टी पाउडर डालें और थोड़ा ऑलिव ऑयल मिक्स कर दे।
- अब इन सभी सामग्री को मिलाने के बाद आप इसमें थोड़ा रोज वॉटर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
![Untitled design (79)]()
- अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है। इसे आप अपने चेहरे पर कम से कम 40 मिनट के लिए लगा कर रखें।
- उसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो ले। इस फेस पैक का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। उसके बाद इसका उपयोग करें।
यह भी पढ़ें- दूध और बादाम से बने फेसपैक से मिलेगा गुलाबी निखार, सर्दियों में जरूर करें ट्राई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
-1766677516253.jpg)