सर्दियों में ड्राई स्किन से हैं परेशान तो 'गुलाब जल' के इन फेस पैक को करें ट्राई

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और एक चीज जो इस मौसम सबसे ज्यादा परेशान करेगी वो हमारी ड्राई स्किन है। रूखी त्वचा में बार-बार मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में क्या करें कि इस समस्या से थोड़ी राहत मिल सके। ऐसे में आप अगर अपने घर में रखे कुछ इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर स्किन केयर रूटीन में शामिल करें, तो शायद आपकी थोड़ी मदद हो भी जाए।
आपको बहुत कुछ करने की भी जरूरत नहीं है, बस रोज वॉटर को अपनी स्किन केयर में शामिल कर लें। रोज वॉटर आपकी ड्राई स्किन को हाइड्रेट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में काफी मदद करता है। आज हम आपको ड्राई स्किन के लिए कुछ बेहतरीन रोज वॉटर फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं।
ग्लिसरीन और रोज वॉटर पैक

इसे हर रात सोने से पहले लगाने से आपको अपने चेहरे पर काफी फर्क नजर आएगा। ग्लिसरीन आपके चेहरे को हाइड्रेट करने में मदद करता है और आपकी त्वचा को बेहद कोमल महसूस कराता है। यह चेहरे को बिना ग्रीसी बनाए, उसे डीप नरिश करता है।
क्या चाहिए-
- 3 बड़े चम्मच ग्लिसरीन
- 3 बड़े चम्मच शुद्ध गुलाब जल
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
क्या करें-
- सबसे पहले एक छोटी कटोरी में इन तीनों चीजों को मिला लें।
- इसके बाद, इस मिक्सचर को लेकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
- इसे लगाने के बाद कुछ देर तक चेहरे को सर्कुलर मोशन में मसाज करें, जब तक यह अच्छी तरह से अब्जॉर्ब न हो जाए।
- अगर आपके चेहरे पर एक्ने हैं, तो आप नींबू डालना अवॉयड भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Beauty Tips: आप 5 तरह से त्वचा पर कर सकती हैं ‘Gulab Jal’ का इस्तेमाल
चंदन पाउडर और रोज वॉटर पैक

इसे आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। चंदन पाउडर आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ उसे नरिश भी करता है। रोज वॉटर के साथ इसे मिलाकर लगाने से आपको ड्राई स्किन की समस्या में काफी राहत मिलती है।
क्या चाहिए-
- 1 चम्मच चंदन पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच नारियल का तेल
- 1/2 छोटा चम्मच बादाम का तेल
- 1 चम्मच शुद्ध गुलाब जल
क्या करें-
- सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे क्लींजर से साफ करें।
- उसके बाद चंदन पाउडर, दोनों तेल और रोज वॉटर को अच्छी तरह से मिला लें। इस मिक्सचर को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाने के बाद, चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें : Skin Care Tips : अपनी ड्राई स्किन में नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मुलतानी मिट्टी और रोज वॉटर

इस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल ऑयली स्किन के लिए किया जाता है, मगर जब आप इसमें कच्चा दूध और रोज वॉटर मिलाते हैं, तो यह त्वचा के रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है।
क्या चाहिए-
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच कच्चा दूध
क्या करें-
- यह फेस पैक लगाने से पहले अपने चेहरे को क्लींजर से साफ कर लें।
- इन सारे इंग्रीडिएंट्स को एक साथ मिक्स करें और एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।
- 30 मिनट इसे चेहरे पर लगाने के बाद, अपने चेहरे को धो लें।
अगर आप इन सारी चीजों को न भी इस्तेमाल करना चाहें, तो आप रोजाना गुलाब जल लगाकर उसे सुखा लें और फिर अपने चेहरे को अच्छी तरह मॉइश्चराइज करें।
नोट : हम बिना डॉक्टर की सलाह के आपको कुछ भी इस्तेमाल करने या आजमाने के लिए नहीं कहेंगे। आप अपनी त्वचा की समस्याओं से खुद वाकिफ होंगे, इसलिए किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से पूछें।
हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे घरेलू नुस्खों को पढ़ने और जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।