herzindagi
image

Karwa Chauth 2025 Skin Care Tips: करवा चौथ पर पाएं ग्लोइंग स्किन, जानें आसान घरेलू उपाय

करवा चौथ के दिन महिलाएं सुंदर दिखने के लिए अलग-अलग तरह की चीजों को फेस पर अप्लाई करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि घरेलू चीजों को लगाने से चेहरे का निखार बढ़ जाता है। आप भी करवाचौथ आने से पहले आप भी स्किन केयर का खास ध्यान रखें।
Editorial
Updated:- 2025-09-26, 12:37 IST

करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। पति की लंबी आयु के लिए पूजा करती हैं। साथ ही तैयार होकर अच्छे से व्रत करती हैं, ताकि वो भी करवा चौथ के दिन खूबसूरत नजर आ सके। इसके लिए जरूरी है कि आप स्किन का ध्यान रखें। आप इसके लिए अलग-अलग तरह के घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं, जिससे आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएंगी। आर्टिकल में बताते हैं किन नुस्खों को आप ट्राई करें।

करवा चौथ से पहले चेहरे की करें एलोवेरा जेल से मसाज

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, खासकर जब आप इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है। साथ ही ग्लो भी नजर आता है। ऐसे में आप इसे रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, उसे ठंडक देता है और रातभर में त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। इससे स्किन ग्लोइंग नजर आएगी। साथ ही आपको बाजार के मॉइश्चराइजर को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2 - 2025-09-24T170323.404

करवा चौथ से पहले चेहरे पर लगाएं फेस पैक

चेहरे का ग्लो करवा चौथ पर बना रहेगा। इसके लिए आप घर पर रखी अलग-अलग चीजों से फेस पैक बनाएं। इसके लिए आप हल्दी, बेसन, पपीता और चंदन पाउडर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने से चेहरे के पोर्स लॉक हो जाएंगे। साथ ही चेहरे पर ग्लो बना रहेगा, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप स्किन टाइप क्या है और इसे इस्तेमाल कैसे करना है? तभी आपकी स्किन हेल्दी नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें: चेहरे को डीप क्लीन करने के लिए इस फ्री के नुस्‍खे को आजमा कर देखें

करवा चौथ से पहले चेहरे को करें डीप क्लीन

चेहरे को डीप क्लीन करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करके चेहरे को डीप क्लीन कर सकती हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल, गुलाबजल, ग्रीन टी का पानी और खीरे का रस का टोनर बनाकर लगा सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही ग्लोइंग नजर आएगी।

3 - 2025-09-24T170324.488

इसे भी पढ़ें: Multani Mitti For Face: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर न करें ये गलती, वरना बढ़ सकते हैं स्किन प्रॉब्लम

करवा चौथ से पहले आप इन चीजों की शुरुआत करें। साथ ही चेहरे का ग्लो बढ़ाएं। इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगी। बस आप कोशिश करें कि एक्सपर्ट राय एक बार जरूर लें।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय जरूर बताएं। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।