Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:29 AM IST

चेहरे को डीप क्लीन करने के लिए इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल, चमक उठेगी त्वचा

चेहरे की त्वचा को साफ करने के लिए घरेलू चीजें बेहद फायदेमंद होती हैं। इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-14, 19:19 IST
face pack for deep clean of skin

बदलते लाइफस्टाइल और प्रदूषण के कारण त्वचा डैमेज हो जाती है और निखार खो जाता है। चेहरे की रौनक को वापिस लाने के लिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी होता है। वहीं इसके लिए त्वचा को डीप क्लीन करना चाहिए।

चेहरे पर मौजूद पोर्स साफ होंगे तो त्वचा की साफ-सुथरी नजर आएगी। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप त्वचा को डीप क्लीन कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे त्वचा को इन चीजों से मिलने वाले फायदे क्या हैं-

त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

besan on face benefit

  • बेसन 
  • खीरा 
  • एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।

खीरे को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी देते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकते हैं।

बेसन को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
  • चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: त्वचा को डीप क्लीन करेगा घर में बना यह फेस पैक, दुल्हन के लिए है खास

त्वचा को डीप क्लीन करने का घरेलू नुस्खा क्या है?

glowing skin using aloe vera gel

  • सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच बेसन और 1 खीरे को पीसकर मिला लें।
  • इसमें एलोवेरा के पौधे की पत्तियों को काटकर जेल निकाल लें।
  • इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगा लें।
  • 20 मिनट के बाद चेहरे पर लगे फेस पैक को साफ कर लें।
  • आप हफ्ते में 3 बार तक इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • इस घरेलू नुस्खे को चहरे पर लगातार आजमाने से स्किन डीप क्लीन हो जाएगी।

 

 नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।