Desi Hair Care Tips: देसी हेयर केयर के लिए आजमाएं ये 1 खास उपाय, बालों का झड़ना होगा कम

अगर आप भी बालों के झड़ने की वजह से काफी परेशान है और अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय घर पर रहकर आजमा सकती है। आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में। 
Updated:- 2026-03-15, 11:41 IST
image

चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ बालों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में झड़ते बाल अधिकतर महिलाओं की सबसे बड़ी परेशानी का कारण होते हैं। अगर आपके बाल भी लगातार झड़ रहे हैं और आप इन्हें लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने बालों को मजबूत बना सकती है।

बालों के लिए देसी उपाय

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम और खान-पान की वजह से अधिकतर महिलाएं बालों के झड़ने की समस्या को लेकर परेशान रहती है।

अगर आप भी झड़ते बाल या रूखे और बेजान बालों की वजह से परेशान है, तो घर पर रहकर कम खर्च में एक खास देसी हेयर केयर उपाय आजमा सकती है। हम बात कर रहे हैं। एक खास हेयर मास्क के बारे में। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-02-26T171952.977

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • मेथी दाना पाउडर
  • नीम के पत्तों का पाउडर
  • नारियल तेल
  • जैतून का तेल
  • आंवले का रस

यह भी पढ़ें- ड्राई हेयर के लिए ये है एक बेस्ट हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका

हेयर मास्क बनाने का तरीका

  • इस खास हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरा में मेथी दाना पाउडर निकाल लें।
  • उसमें थोड़ा नीम के पत्तों का पाउडर मिक्स कर दे।
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें जैतून का तेल और नारियल का तेल मिक्स कर दे।
  • अब ऊपर से आंवले का रस मिलाकर इस पूरे पेस्ट को तब तक फेंटे, जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए।

    2 - 2025-10-06T193314.310


  • पेस्ट गढ़ा हो जाए तब आप उसे थोड़ी देर के लिए रख दें और थोड़ी देर बाद इसे अपने बालों पर लगा ले।
  • यह मास्क आपके बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के साथ-साथ रूखेपन डेंड्रफ की परेशानी को भी कम कर सकता है।
  • इस हेयर मास्क को आप अपने बालों पर कम से कम 60 से 70 मिनट तक लगाकर रखें।
  • उसके बाद अपने बालों को माइल्ड या सल्फेट फ्री शैंपू से धो सकती है।
  • अगर आप इस हेयर मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसे उपयोग में ले।

यह भी पढ़ें- Homemade Tulsi Hair mask: क्या आप भी मेरी तरह बालों में बढ़ती डैंड्रफ से हैं परेशान? तुलसी और एलोवेरा से बना ये होममेड हेयर मास्क दिला सकता है राहत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।