Hibiscus Hair Mask: पार्लर जैसा बाउंसी कर्ल अब घर पर, गुडहल के फूल से ऐसे बनाएं हेयर मास्क

Hibiscus Hair Mask For Bouncy Curls: बाल अच्छे नजर आएं इसके लिए हम अकसर ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लगाने के बाद बालों में बाउंस नजर आए। पार्लर जाते हैं, तो वहां पर मशीन से बालों में बाउंस ऐड करना पड़ता है, जिसकी वजह से बाल सबसे ज्यादा डैमेज नजर आते हैं। ऐसे में आप घर पर बगीचे में लगे गुडहल के फूल का इस्तेमाल करके हेयर मास्क को बनाएं। हेयर मास्क बालों के लिए अच्छा होता है। साथ ही आसानी से बन जाता है। आइए बताते हैं इसे लगाने के बाद बालों में बाउंस कैसे ऐड होता है।
गुडहल हेयर मास्क बनाने की सामग्री

- ताजे गुडहल के फूल- 2 से 3
- गुडहल की पत्तियां- 10 से 12
- दही- 4 चम्मच
- नारियल या बादाम का तेल- 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
गुडहल के फूल का हेयर मास्क बनाने का तरीका
- सबसे पहले फूलों और पत्तियों को अच्छी तरह धो लें ताकि धूल-मिट्टी साफ हो जाए। फूलों के बीच का डंठल निकाल दें।
- फूलों और पत्तियों को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर मिक्सी में पीस लें। इसे तब तक पीसें जब तक कि यह एक चिकना और चिपचिपा पेस्ट न बन जाए।
- अब इस पेस्ट में दही और तेल मिलाएं। दही आपके स्कैल्प को हाइड्रेट करेगा और गुडहल आपके बालों में बाउंस लाएगा।
यह भी पढ़ें- Long Hair: नारियल के तेल में बस मिलाएं 1 चीज, मेरे जैसे आपके भी बहुत जल्दी लंबे होने लगेंगे बाल
बालों में हेयर मास्क लगाने का सही तरीका
- अपने बालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें।
- जड़ों से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक इस मास्क को लगाएं।
- इसे 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दें।
- इसके बाद बिना सल्फेट वाले माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
गुडहल का हेयर मास्क कैसे देता है पार्लर जैसा बाउंस?
गुडहल में म्यूसिलेज होता है, जो बालों को एक स्मूथ कोटिंग देता है। यह आपके बालों में बाउंसी बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और अमीनो एसिड कोलेजन बालों की जड़ों को मजबूत बनाता और झड़ने से रोकता है। इसलिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करने से बेहतर होता है। गुडहल के फूल से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल किया जाए। आप चाहें तो लगाने से पहले पैच टेस्ट करा लें।

पार्लर के खर्चों को भूल जाइए और इस प्राकृतिक तरीके को अपनाइए। गुडहल का यह मास्क आपके बालों को वह कुदरती बाउंस देगा।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Gemini/ Freepik
- गुडहल के फूल बालों के लिए कैसे होता है बेहतर?
- गुडहल के फूल का इस्तेमाल बालों को लंबा और बाउंसी बनाने के लिए किया जाता है।
- बालों को बाउंसी बनाने के लिए गुडहल के फूल का इस्तेमाल क्यों करें?
- गुडहल में म्यूसिलेज होता है, जो बालों को एक स्मूथ कोटिंग देता है। यह आपके बालों में बाउंसी बनाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।