सर्दियों में रूखी त्वचा से ऐसे पाएं छुटकारा, चेहरे पर लगाएं किचन में मौजूद ये 3 चीजें

सर्दियों में स्किन रूखी और बेजान होने लगती है। ऐसे में स्किन को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आप किचन में रखी 3 सबसे यूनिक चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-11-18, 09:30 IST
image

सर्दियों का मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही परेशानियों से भरा होता है। इस मौसम में स्किन की नेचुरल नमी गायब होने लगती है, जिससे चेहरे पर खिंचाव, रूखापन, सफेद पपड़ी जमने लगती है। सर्दियों में होने वाली इन सभी परेशानी से बचने के लिए अगर आप भी बाजार से महंगी से महंगी कोल्ड क्रीम, मॉइस्चराइजर और सीरम खरीद कर इस्तेमाल करती हैं, तो परेशान होने के बजाय इस लेख को जरूर पढ़ें।

स्किन के लिए 3 सबसे असरदार चीजें

अक्सर महिलाएं घरेलु नुस्खों के नाम पर मलाई, शहद, एलोवेरा या बेसन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी शानदार 3 चीजों केबारे में बताएंगे, जो आपको किचन में आसानी से मिल जाएगी। ये चीजें न केवल स्किन को गहराई से नमी देती है, बल्कि चेहरे पर नेचुरली निखार भी लाती हैं। आइए जानते हैं किचन में मौजूद इन 3 चीजों के बारे में...

Winter skin care tips Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

चिरौंजी का पेस्ट

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के शोध डेटाबेस में चिरौंजी के बीजों के फायदों के बारे में बताया गया है। चिरौंजी का इस्तेमाल महिलाएं खाने में और खासकर खीर और मिठाइयों में इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आप इसका स्किन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चिरौंजी नेचुरल तेलों और विटामिन-ई से भरपूर होता है। ऐसे में इसका स्किन के लिए इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल कुछ इस तरह से करें -

  • आप रात को सोने से पहले 8 से 10 चिरौंजी के दानों को कच्चे दूध में भिगोकर रख दें।
  • सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर इस पेस्ट को 15 मिनट तक लगाकर रखें।
  • आप इसमें गुलाब जल भी मिला सकती हैं, इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरा धो लें।

Page 2 | Chironji Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

सफेद तिल का चेहरे के लिए इस्तेमाल

अमेरिका के नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के रिसर्च आर्काइव के अनुसार, लोग सफेद तिल का खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब आप सफेद तिल को स्किन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें हेल्दी फैट्स, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन के रूखेपन को कम करें स्किन को सॉफ्ट बनती है। इसका इस्तेमाल आप कुछ इस तरह से कर सकती हैं -

  • सबसे पहले एक चम्मच सफेद तिल को पानी में भिगोकर पीस लें।
  • अब एक कटोरी में इसका गाढ़ा रस निकाल लें।
  • अब इस रस को रुई की मदद से चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं।  

यह भी पढ़ें- Vitamin-E Capsule Use On Face: पॉल्यूशन की वजह से खत्म होती जा रही है चेहरे की रौनक, तो विटामिन-ई कैप्सूल्स का इस तरह करें इस्तेमाल

White sesame seeds Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

अलसी के बीजों का जेल

राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड का आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक, अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो सेहत के साथ स्किन के लिए भी असरदार है। यह की नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। आप इसका घर पर चेहरे के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे -

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए आप दो चम्मच अलसी के बीजों को एक कप पानी में उबाल लें।
  • जब अलसी चिपचिपा जेल बन जाए, तब इसे हल्का ठंडा करके छान लें।
  • इस जेल को आप रात को सोने से पहले क्रीम की तरह चेहरे पर लगा सकती हैं।   

यह भी पढ़ें- महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट से नहीं, अलसी के इन फेस पैक से बढ़ाएं चेहरे की चमक

Flax seeds wooden spoon Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik )

विंटर स्किनकेयर के समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी इन 3 नुस्खों को आजमा रही हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखें -

  • सर्दियों में तेज गर्म पानी से मुंह धोने से बचे। अगर आप ऐसा कर रही हैं, तो इससे स्किन का नेचुरल ऑइल निकल जाता है।
  • चेहरे को धोने के लिए आप हल्के गुनगुने या सामान्य पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • चेहरे पर अगर आप इन चीजों का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • दिनभर पानी पीते रहें ताकि स्किन अंदर से स्वस्थ रहे।

निष्कर्ष: सर्दियों के मौसम में स्किन को पहले जैसी मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए आप भी महंगे स्किनकेयर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो ऐसा करने के बजाय आप किचन में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बना सकती हैं। इस लेख में बताई गई तीनों चीजें स्किन को सर्दियों में भी नेचुरल ग्लो देने में मदद करेंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।     

FAQ
इन घरेलू नुस्खों को हफ्ते में कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए?
बेहतरीन परिणाम पाने के लिए आप इनमें से किसी भी एक उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्या इन्हें लगाने के बाद मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत होती है?
चेहरा धोने के बाद हल्की गीली त्वचा पर थोड़ा सा नारियल तेल या अपना नियमित मॉइस्चराइजर लगाने से नमी और भी लंबे समय तक लॉक रहती है।
क्या पुरुष भी सर्दियों की रूखी त्वचा के लिए इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं?
बिल्कुल! ये तीनों चीजें पूरी तरह प्राकृतिक हैं और पुरुषों की सख्त व रूखी त्वचा को मुलायम बनाने में भी उतनी ही असरदार हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।