herzindagi
d nail art designs in hindi

हाथों की शोभा बढ़ाएंगे 3डी नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आप भी नेल आर्ट करवाना पसंद करती हैं और कोई नया डिजाइन ढूंढ रही हैं तो 3डी नेल आर्ट आपके लिए परफेक्ट रहेंगे और इसे कई डिजाइन भी आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2023-03-20, 19:22 IST

हम सभी चाहते हैं कि हमारे हाथ खूबसूरत और मुलायम नजर आए और इसके लिए हम मैनीक्योर से लेकर नेल केयर तक सभी रूटीन को फॉलो करना पसंद करते हैं। वहीं आजकल नेल आर्ट एक्सटेंशन का चलन काफी बढ़ गया है और इसके कई डिजाइंस आपको इंटरनेट से लेकर नेल सैलून में देखने को आपको मिल ही जाएंगे। 

बता दें कि आजकल 3डी डिजाइन वाले नेल आर्ट काफी चलन में हैं और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं 3डी नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस, जिसे आप किसी भी फंक्शन के लिए स्टाइल कर सकती हैं और अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

ग्राफिक डिजाइन

graphic design d nail art

आजकल ग्राफ़िक डिजाइन की चीजें काफी चलन में है। बता दें कि इस तरह का इफेक्ट बनाने के लिए आप बारीक शिमर पार्टिकल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप सभी नेल पर न बनाये बल्कि केवल एक या दो ही नाखूनों पर इस तरह का डिजाइन बनाएं अन्यथा आपके हाथों का लुक ओवर दिखने लगेगा।

 इसे भी पढ़ें : कलर ब्लाक नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

फ्लोरल डिजाइन 

floral d nail art

फ्लोरल डिजाइन देखने में काफी फ्रेश लुक देने में मदद करता है और इसमें आपको कई तरह के कलर्स और पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। बता दें कि इसमें आपको पेस्टल से लेकर स्टोन पैटर्न तक में काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। (नेल आर्ट के नए डिजाइन)

स्टोन डिजाइन 

stone d nail art design

स्टोन वर्क को काफी तरह से इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन 3डी इफेक्ट देने के लिए भी आप अलग-अलग तरह के साइज के स्टोंस का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि इसमें आपको कई तरह के स्टोन के कलर आप्शन मिल जाएंगे, लेकिन क्लासी लुक पाने के लिए आप केवल व्हाइट कलर के स्टोन का इस्तेमाल कर सकती हैं। (नेल पोलिश के नए कलर)

  इसे भी पढ़ें :  ट्रेडिशनल लुक को अप-टू-डेट बनाएंगे नेल आर्ट के ये डिजाइंस

ट्रांसपेरेंट डिजाइन 

यह विडियो भी देखें

transparent d nail art

अगर आप सटल और सोबर डिजाइन के नेल आर्ट पसंद करती हैं तो इस तरह से केवल ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगाकर आप नाखूनों के ऊपर स्टोन या फूल नेल लगाकर 3डी लुक दे सकती हैं। वहीं आप चाहे तो नेल स्टीकर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

 

 

अगर आपको 3डी नेल आर्ट के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।