नई-नई हुई है शादी तो ये लिप शेड्स आपके श्रृंगार में लगा देंगे चार चांद

ये लिपस्टिक के कलर्स आप किसी भी फंक्शन या नार्मल वियर के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।

lipstick shades for newly weds hindi

आजकल इंटरनेट पर लगभग सभी चीजें देखने को बेहद आसानी से मिल जाती है। बात अगर मेकअप की करें तो आए दिन ट्रेंड बदलते रहते हैं और उसी के हिसाब से ही नए-नए लुक मार्केट में नजर आते हैं, लेकिन वहीं कई लड़कियां ऐसी भी मौजूद हैं जो शादी के बाद भी ज्यादातर केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं।

अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं लिपस्टिक के कुछ नए और यूनिक शेड्स जो नई-नई दुल्हन को शादी के बाद अपनी मेकअप वैनिटी में जरूर कैरी करने चाहिए, जिससे वे अपने मेकअप लुक में चार चांद लगा पाएं।

बोल्ड रेड कलर

bold red color lipstick

इस तरह का कलर अक्सर साड़ी के साथ पहना ज्यादा खिलता हुआ नजर आता है। इसमें आपको रूबी रेड, ब्राइट रेड, मैरून रेड जैसे कई अन्य कलर भी देखने को मिल जाएंगे। ऐसा लिप कलर आप तब चुनें जब आप काफी बोल्ड दिखना चाहती हैं। बता दें कि रात के समय इस तरीके का लिप कलर काफी खूबसूरत नजर आता है।

इसे भी पढ़ें :देखने में बेहद बोल्ड लगते हैं लिपस्टिक के ये कलर, बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लें इंस्पिरेशन

मैट पिंक कलर

matte pink color

अगर आपकी ऑउटफिट का कलर लाइट है जैसे बैज, व्हाइट या येलो तो आप इस तरीके के कूल टोन कलर को चुन सकती हैं। ध्यान रहे कि इस तरीके का कलर आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही खरीदें। (ऑम्ब्रे लिप्स करने का तरीका)

ब्राउन कलर

brown color

ऐसा कलर वार्म टोन की ऑउटफिट के साथ बेहद खिलकर नजर आता है। अगर आपकी ऑउटफिट का कलर डल है तो आप इस तरीके के लिप कलर को अपनी वैनिटी में शामिल कर सकती हैं। ब्राउन में आपको कई तरह के अन्य डार्क और लाइट कलर भी मिल जाएंगे, लेकिन ये कलर लगभग सभी स्किन टोन के साथ आसानी से मैच करता है। (लिपस्टिक के नए शेड्स)

इसे भी पढ़ें :स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक

पीच कलर

peach color

पीच कलर लगभग सभी ऑउटफिट के साथ आसानी से मैच करता है। बता दें कि इस तरह का कलर ज्यादातर फेयर स्किन टोन के ऊपर खिलकर नजर आता है, लेकिन अगर आप ऐसा कलर ट्राई करना चाहती हैं तो अपनी स्किन टोन के हिसाब से थोड़ा डार्क पीच कलर चुनें। पीच कलर लिपस्टिक एक साथ आप लिप ग्लॉस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये नई-नवेली दुल्हन के लिए लिपस्टिक के ये शेड्स पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP